..................... Kabir Bedi married fourth time at the age of 70 with girlfriend Parveen Dosanjh who is younger than his own daughter - Hindi Filmibeat

70 साल की उम्र में इस स्टार ने बेटी से भी छोटी उम्र की लड़की से रचाई शादी और फिर... मचा खूब बवाल

Kabir bedi

कबीर बेदी भारतीय सिनेमा के जाने माने और दिग्गज कलाकारों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और काफी सुर्खियां बटोरी। बता दें कि कबीर बेदी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहे।दरअसल आपको बता दें कि सुर्खियों का कारण उनकी 4 शादियां रही। बता दें कि फिल्मी करियर के वक्त में कबीर बेदी का नाम कई सारे एक्ट्रेसेस के साथ में भी जुड़ता देखा गया। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में कबीर बेदी तब आए जब उन्होंने 70 साल की उम्र में 30 साल छोटी लड़की के साथ शादी रचा ली थी।

कबीर बेदी को उनकी पहली पत्नी से थे दो बच्चे

शायद आपको यह बात सुनकर शॉक लगा होगा। लेकिन यह पूरी तरीके से सही है। दरअसल आपको बता दें कि कबीर बेदी ने अपने जीवन में चार शादियां की। इतना ही नहीं आपको बता दें कि 1969 में उन्होंने ओडीसी डांसर प्रोतिमा के साथ में पहली शादी रचाई थी। जिससे उनको दो बच्चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी भी है। लेकिन शादी के कुछ सालों के बाद में दोनों का तलाक हो गया और कबीर बेदी से जैसे ही प्रतिमा अलग हुई वैसे ही कुछ सालों के बाद उनका निधन हो गया था।

कबीर बेदी की तीसरी शादी में 15 साल बाद आई दरार और हुआ तलाक

कहा तो यह भी जाता है कि परवीन बॉबी की वजह से कबीर बेदी और उनकी पहली पत्नी प्रोतिमा के रिश्ते में दरार पैदा हो गई थी। लेकिन फिर भी परवीन बॉबी और कबीर बेदी का रिश्ता चल नहीं पाया। जिसके बाद में एक्टर ने ब्रिटिश फैशन डिजाइनर सुसैन हम्फ्रेस से शादी कर ली थी। लेकिन एक्टर का यह रिश्ता भी कुछ खास अचल नहीं पाया। जिसके बाद में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन कुछ वक्त के बाद में कबीर बेदी ने 1990 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक्की से तीसरी शादी कर ली थी और दोनों का रिश्ता 15 सालों तक चला। जिसके बाद में दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।

कबीर बेदी और परवीन दोसांज ने 10 साल तक किया एक दूसरे को डेट और फिर की शादी

कबीर बेदी ने फिर भी हार नहीं मानी और उन्होंने अपनी तीसरी शादी टूट जाने के बाद में भी अपने 70 वें जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड परवीन दोसांज से चौथी शादी रचा ली थी। दरअसल आपको बता दें कि परवीन दोसांज और कबीर बेदी दोनों ही 10 साल तक लिव इन में रहे। लेकिन बाद में दोनों ने इस रिश्ते को एक नाम दिया और दोनों ही शादी के बंधन में बंध गए थे। हालांकि आपको बता दें कि दोनों की शादी ने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया। लेकिन यहां पर खास बात यह है कि परवीन दोसांज उनकी बेटी पूजा बेदी से करीबन 3 से 4 साल छोटी मानी जाती है। एक्टर की बेटी पूजा बेदी इस बात को लेकर काफी नाराजगी हो गई थी। लेकिन फिर भी उन्होंने इस प्यार को एक मुकाम दिया और आज वह एक हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

Read more about: kabir bedi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X