प्रियंका चोपड़ा तो कुछ भी नहीं.. अक्षय कुमार के लिए दीवानगी की इस हद तक पहुंच गई थीं इस सुपरस्टार की पत्नी!

Akashay Kumar Jyothika: अक्षय कुमार को बॉलीवुड का दिग्गज अभिनेता माना जाता है और आज के समय में वह अपनी फिल्मों को लेकर भी काफी चर्चा का विषय बने हुए नजर आते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सरफिरा रिलीज हुई और उम्मीद तो थी कि यह फिल्म हिट हो जाएगी लेकिन ऐसा कुछ खास फिल्म को रिस्पांस देखने के लिए नहीं मिला।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सरफिरा फिल्म में अक्षय कुमार और राधिका मदान के अलावा परेश रावल ने लीड किरदार निभाया है। साउथ एक्टर सूर्या इसमें कैमियो के किरदार में नजर आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूर्या की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका का भी इस फिल्म से बहुत ही खास कनेक्शन है।
पहली बात तो आपको बता दें कि ज्योतिका सरफिरा फिल्म की प्रोड्यूसर है और अक्षय कुमार की बहुत बड़ी फैन भी है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि कभी वह अपने बेडरूम में अक्षय कुमार के पोस्टर लगाया करती थी। इसी के अलावा उन्होंने फिल्म की रिलीज के मौके पर एक्टर को शुभकामनाएं भी दी थी।
ज्योतिका ने अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर भी शेयर की और इसमें उन्होंने खास नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि वेल डिजर्व सक्सेस ओर दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस के लिए अक्षय कुमार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बेडरूम में आपकी तस्वीर लगाने वाली इस एक फैनगर्ल से आपकी 150वीं फिल्म के लिए प्रोड्यूसर बनना काफी खास था।
इसी के अलावा अक्षय कुमार की इस फिल्म सरफिरा ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन 4.25 करोड़ की तो तीसरे दिन 5.25 करोड़ की कमाई हुई थी। इसका टोटल कलेक्शन 12.64 करोड़ का हो चुका है। हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिरकार यह फिल्म कहां तक पहुंचती है।


Click it and Unblock the Notifications















