700 करोड़ BOX OFFICE धमाका.. सलमान खान और बॉयोपिक.. और ताबड़तोड़ एक्शन
जून का महीना इस साल काफी धमाकेदार जाने वाला है। जून में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। सलमान खान, करीना कपूर, रणबीर कपूर, सोनम कपूर.. सभी सुपरस्टार्स अपनी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं। ऐसे में कोई शक नहीं कि अगले महीने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका होने वाला है।
मई तक में बॉलीवुड को 4 सुपरहिट फिल्में मिल चुकी हैं। वहीं, ऐवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर को लेते हुए अब तक 5 फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि अब तक 2018 बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा है। वहीं, आने वाले महीने से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें हैं।

खासकर देखा जाए तो सिर्फ जून के महीने में ही बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ तक की कमाई हो सकती है। जहां रेस 3 और संजू से 300 करोड़ी बनने की उम्मीद है, वहीं जुरासिक वर्ल्ड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। बहरहाल, जून में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। यहां जानें लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications