'मैं काम को कहानी के रूप में देखता हूं न कि किरदार के रूप में..' जुनैद खान ने एक्टिंग को लेकर कही ये बात

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म 'महाराज', की सफल रिलीज के बाद काफी तारीफें बटोरी हैं, जिसमें उन्होंने प्री-इंडिपेंडेंस बॉम्बे के एक प्रगतिशील विचारक को दिखाया इस फिल्म में उन्होंने करसनदास मुलजी का प्रभावशाली किरदार निभाया था। उनकी पहली ही फिल्म ने आते ही दर्शकों के दिलों को छू लिया, जिसमें सामाजिक सुधार और व्यक्तिगत सहनशीलता के विषयों पर जोर दिया गया है। इस सफलता ने निश्चित रूप से उनके भविष्य के कई बड़े प्रोजेक्ट्स के रास्ते खुल गए हैं।
कहानी पर ध्यान देते हैं किरदार पर नहीं...
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में, जुनैद खान ने अभिनय के प्रति अपने अनोखे नजरिए को शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका मुख्य ध्यान नरेटिव पर होता है, न कि व्यक्तिगत किरदारों पर। जब उनसे पूछा गया कि कौन सा किरदार उन्हें प्रेरित करता है और क्या वह उस भूमिका को निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, 'मुझे कहानियां पसंद हैं। किरदार कहानी का हिस्सा होते हैं। मैं काम को कहानी के रूप में देखता हूं, न कि सिर्फ किरदार के रूप में।'
इन बड़ी फिल्मों में नजर आएंगे जुनैद
जुनैद के वर्कफ्रंट की बाद करें तो जुनैद दो आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म में वह साई पल्लवी के साथ नजर आएंगे, जबकि दूसरी में उनकी जोड़ी खुशी कपूर के साथ बनेगी। दोनों क्षेत्रों का प्रबंधन करना न केवल उनकी समर्पण को दर्शाता है, बल्कि उन्हें एक मल्टीटास्किंग अभिनेता के रूप में भी दिखाता है जो थिएटर की दुनिया में प्रगति करते हुए सिनेमा में भी आगे बढ़ रहा है।
पिता ने दी जुनैद को जिम्मेदारी
बता दें कि आमिर खान भी अपने बेटे की जमकर तारीफ करते हैं। इतना ही नहीं आमिर ने अपने काम की जिम्मेदारी भी जुनैद के कंधों पर डाली है। अब जुनैद एक्टिंग के साथ-साथ पिता का प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन हाउस (AKP) भी संभालते हैं।


Click it and Unblock the Notifications