'कंप्रोमाइज नहीं करोगी तो..' 18 की उम्र में एक्ट्रेस हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार, चैनल हेड की घिनौनी करतूत!

जूही परमार अपने एक सीरियल कुमकुम के लिए जानी जाती हैं। उस दौरान में जूही परमार की फैन फॉलोविंग काफी शानदार थीं। लेकिन जूही ने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर जो खुलासा किया है वो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
उन्होने कास्टिंग काउच अनुभव के बारे में बात करते हुए जो किस्सा बताया है वो काफी बुरा है। उन्होने बताया कि कैसे शूटिंग के दौरान बिकिनी पहनने और इंड्स्ट्री में सफल होने के लिए समझौता करने का ऑफर उनके सामने आया था। इस दौरान जूही हटरफ्लाई के साथ बात कर रही थीं।
उन्होने खुलासा किया कि 18 साल की होने से पहले ही उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। करियर की शुरुआत में एक शख्स ने म्यूजिक वीडियो ऑफर की थी और इसके लिए उनको बिकिनी पहनने के लिए कहा गया था। हालांकि जूही ने सीधे तौर पर इंकार कर दिया था।
समझौते के लिए की बात
कुमकुम एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एक चैनल प्रमुख ने कहा था, "समझौता नाम का एक शब्द है, अगर तुमने ये नहीं किया तो तुमको लगता है कि तुम टिक सकोगी यहां पे?" इसके बाद जूही ने चैनल हेड से कहा कि वह समझौता करने के बजाय खुशी-खुशी अपने घर लौट आएंगी, जो उनके सिद्धांतों के खिलाफ है। अब अभिनेत्री का ये खुलासा चर्चा में हैँ। फैंस उनके खुलासे को लेकर बातें कर रहे हैं।
अकेले काट रही हैं लाइफ
सालों पहले ई-टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान जूही से सवाल किया गया की लाइफ में उन्होंने सबसे मुश्किल फैसला कौन सा लिया था? जिस पर उन्होंने कहा कि "मेरे जीवन का सबसे मुश्किल वक्त तब था जब मैंने तलाक लिया और अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया। मुझे यह सफर अकेले तय करना पड़ रहा है। मेरे लिए तलाक लेना आसान नहीं था। लेकिन कहते हैं ना कि आज में तप कर ही सोना कुंदन बन जाता है तो मैं भी पहले से बहुत मजबूत हुई हूं।" जूही इस वक्त अपने बच्चे के साथ रह रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











