कभी टैक्सी पर पोस्टर चिपकाया करती थी ये हसीना, मिस इंडिया बनकर ठुकराया महाभारत में द्रौपदी का रोल

Juhi Chawla

Juhi Chawla Rejects Mahabharta: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे काफी सारे सितारे हैं जिन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री में आने से पहले काफी स्ट्रगल किया है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने कभी टैक्सी पर पोस्टर चिपकाए और फिर मिस इंडिया बन गई। यहां तक की उन्होंने बीआर चोपड़ा की महाभारत में द्रोपदी का किरदार निभाने से भी इंकार कर दिया था।

शानदार रहा जूही चावला का करियर

दरअसल आज हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस रह चुकी जूही चावला की। उन्होंने अपने करियर में सनी देओल से लेकर आमिर खान और शाहरुख खान जैसे बड़े-बड़े सितारों के साथ में काम किया है। लेकिन आज के वक्त में वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि अक्सर इवेंट्स के दौरान उनको देखा जाता है।

मॉडलिंग से बनी मिय इंडिया फिर एक्टिंग की शुरुआत

जूही चावला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वह मिस इंडिया भी बन गई थी। बाद में टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में भी एंट्री मार ली। बॉलीवुड में आने के बाद में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। यहां तक कि सलमान खान भी कभी उनसे शादी करना चाहते थे।

टैक्सी पर लगाती थी पोस्टर

जूही चावला ने एक बार खुद इस बात का खुलासा किया था कि वह फिल्म कयामत से कयामत तक के पोस्ट को टैक्सी पर लगाने जाती थी। हालांकि कोई भी तब एक्ट्रेस को नहीं जानता था और यह शुरुआती दिनों की बात है। हालांकि अब फिल्मों के अलावा वह बिजनेस में भी ध्यान दे रही है। साल 2000 में उन्होंने शाहरुख खान और अजीज मिर्जा के साथ प्रोडक्शन कंपनी ड्रीम्स अनलिमिटेड को लांच किया था।

ठुकरा दिया बीआर चोपड़ा की महाभारत का ऑफर

हैरानी की बात तो यह है कि साल 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद में जूही चावला ने साल 1986 में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। हालांकि आपको बता दें कि उनकी पहली फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी और बाद में बी आर चोपड़ा ने उनको अपने मशहूर शो महाभारत में द्रोपदी का किरदार ऑफर किया था। हालांकि एक्ट्रेस ने इसके लिए मना कर दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: juhi chawla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X