जूही चावला को आते थे जिंदा मां की मौत के सपने, फिर एक दिन किस्मत ने खेला खेल, बोलीं- हम उन्हें ताबूत पर...

Juhi Chawla

Juhi Chawla On Her Mother Death: जूही चावला मशहूर अभिनेत्री होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है। 80 के दशक में उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को जीत लिया था और बतौर लीड एक्ट्रेस 90 के दशक में उन्होंने लोगों के दिलों पर राज किया। फैन्स को भी उनकी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ उनका चुटकुला अंदाज काफी पसंद आया।

अभी तक जूही चावला ने काफी सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है और कई बड़े एक्टर्स के साथ में स्क्रीन भी शेयर की है। लेकिन एक समय पर उन्होंने बिजनेसमैन जय मेहता के साथ में शादी कर ली। इतना ही नहीं आपको बता दें कि करियर के पीक के दिनों के वक्त एक्ट्रेस ने अपनी मां मोना चावला को भी धोखा दे दिया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूही चावला ने रोशमिला भट्टाचार्य की किताब 'स्पूक्ड' में बॉलीवुड के 'एनकाउंटर्स विद द पैरानॉर्मल' में अपनी मां के निधन को लेकर जिक्र किया था। जूही चावला ने इस दौरान खुलासा किया था कि बचपन में उन्हें अपनी जिंदा मां की मौत के सपने आया करते थे। यह तब हुआ जब वह सिर्फ 10 साल की थी।

एक्ट्रेस बताती है कि "मुझे अपनी मां से बहुत प्यार था। कई बार मुझे बुरे सपने में वह मरी हुई नजर आती थी। कभी तो वह ऊंची बिल्डिंग से गिर जाती थी या फिर आग में जलकर मर जाती थी। मैं बहुत ज्यादा घबरा जाती थी और मेरे हाथ पैर ठंडे पड़ जाते थे। लेकिन जब मैं अपनी मां को सही सलामत देख लेती थी तभी मुझे सांस आती थी।"

जूही चावला ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में बताया था कि "हम प्राग पहुंचे और अगले दिन करण जौहर का बर्थडे था। तुम मैंने और मेरी मां ने उनके लिए एक गिफ्ट लिया। अगले दिन मेरे शूटिंग पर जाने से पहले वह टहलने गई और फिर कभी वापस नहीं आई। एक दिन पहले ही हम वहां पहुंचे थे और तीन दिन बाद वह एक्सीडेंट का शिकार हुई। हम उन्हें ताबूत पर वापस लाए।"

जूही चावला की मां का निधन साल 1998 में हुआ था। दरअसल जब एक्ट्रेस अपनी फिल्म डुप्लीकेट की शूटिंग कर रही थी और इस दौरान उनकी मां भी साथ में थी। लेकिन फिर एक दिन प्राग में मोना चावला का एक सड़क हादसे में निधन हो गया और जूही चावला इस दौरान पूरी तरीके से टूट गई थी।

More from Filmibeat

Read more about: juhi chawla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X