..................... Juhi Chawla reveals that Shah Rukh Khan lost his Gypsy car when he could not pay the EMI - Hindi Filmibeat

EMI ना भरने पर शाहरुख खान गंवा बैठे थे अपनी कार, जूही चावला ने किया खुलासा, बोलीं- घर नहीं था तो...

Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan Struggle Days: शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री का रोमांस किंग कहा जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। उन्हीं के साथ कई फिल्मों में नजर आ चुकी है जूही चावला ने हाल ही में खुलासा किया के एक्टर के पास जब ईएमआई भरने के पैसे नहीं थे तो उनकी जिप्सी कार चली गई थी।

इसी के अलावा जूही चावला ने शाहरुख खान के संघर्ष भरे दिनों को लेकर भी बात की और बताया कि किस तरीके से वह मुंबई में घर न होने की वजह से रोज दो से तीन शिफ्ट में काम किया करते थे। बता दे कि जूही चावला और शाहरुख खान सिर्फ फिल्मों में ही काम नहीं कर चुके बल्कि आज के वक्त में दोनों बिजनेस पार्टनर भी है।

दरअसल शाहरुख खान की आईपीएल टीम केकेआर में जूही चावला का भी हिस्सा है। गुजरात चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक इवेंट के दौरान जूही चावला ने शाहरुख को लेकर बात की थी और कहा था कि "मुझे अच्छे से याद है कि मुंबई में शाहरुख के पास घर नहीं था। दिल्ली से आने के बाद मुझे नहीं पता था कि वह कहां पर रह रहे हैं।"

जूही चावला ने इस पर आगे यह भी कहा था कि वह चाय भी फिल्म यूनिट के साथ में पिया करते थे और खाना भी फिल्म क्रू के साथ में खाया करते थे। इसी के चलते वह सबके के साथ में बहुत जल्दी घुल मिल जाया करते थे। वो तब 2-3 शिफ्ट करते थे। एक तरफ वह मेरे साथ 'राजू बन गया जेंटलमैन' कर रहे थे तो दूसरी तरफ 'दिल आशना' भी कर रहे थे।

जूही चावला बताती है कि "एक वक्त पर शाहरुख के पास ब्लैक जिप्सी थी। लेकिन एक दिन एमी न भरने की वजह से उनकी गाड़ी चली गई। तब शाहरुख काफी निराशा के साथ में सेट पर पहुंचे और मैंने उनसे कहा की चिंता मत करो, एक दिन ऐसा आएगा जब तुम्हारे पास कई कार होगी। शाहरुख को आज भी यह बात बहुत अच्छे से याद है क्योंकि यह सच हुआ, आप उन्हें आज देख सकते हैं कि वह कहां पहुंच गए हैं।"

Read more about: shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X