..................... Juhi Chawla ones said that she is responsible for Karisma Kapoor stardom - Hindi Filmibeat

जब जूही चावला ने करिश्मा कपूर के करियर का उड़ाया मजाक, बोलीं- 'मेरी वजह से उसे...'

Madhuri dixit, Karisma Kapoor

जूही चावला बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। वह 13 नवंबर को 56 साल की हो चुकी है। लेकिन एक बार उन्होंने रेडिफ के साथ में एक इंटरव्यू साझा किया और वहां पर उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई हैरान रह गया। एक्ट्रेस ने अपने बेवकूफी वाले फैसलों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि राजा हिंदुस्तानी फिल्म को उन्होंने ठुकरा दिया था जो की ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आमिर खान की इस फिल्म में बाद में करिश्मा कपूर को लिया गया था। जूही चावला ने तो यह तक कह दिया था कि करिश्मा को स्टारडम उन्हीं की वजह से मिला है।

जूही चावला ने अपने फैसलों पर जताया था पछतावा

जब जूही चावला से सवाल किया गया कि क्या उन्हें साल 2014 की फिल्म गुलाब गैंग से पहले किसी प्रोजेक्ट में माधुरी दीक्षित के साथ में काम न करने पर कोई पछतावा हुआ है तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे माधुरी दीक्षित के साथ काम करने का मौका सिर्फ दिल तो पागल है में मिला था। उस वक्त में माधुरी दीक्षित के साथ दूसरा रोल नहीं करना चाहती थी। मैं उस समय कोई भी फैसला लेने से पहले ज्यादा सोचती समझती नहीं थी। मैंने राजा हिंदुस्तानी और जुदाई जैसी फिल्मों को ठोकर मार दी। यह सभी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। करिश्मा कपूर को स्टारडम भी मेरी वजह से ही मिला है।"

जूही चावला ने सभी हसीनाओं को बताया था कंपीटीटर्स

इसी इंटरव्यू के दौरान जूही चावला से साल 1990 के दशक में माधुरी दीक्षित को अपना कंपटीशन खाने के बारे में सवाल किया गया। तब जूही चावला ने जवाब देते हुए कहा कि सिर्फ माधुरी ही नहीं बल्कि करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और मनीषा कोइराला हम सभी कंपीटीटर हुआ करते थे। हम सभी में कुछ सालों तक कंपटीशन बना रहा और हम सिर्फ कुछ फिल्म सेट या जैसे मौकों पर ही मिला करते थे।

जूही चावला ने राजा हिंदुस्तानी फिल्म को किया था रिजेक्ट

जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेश दर्शन के राजा हिंदुस्तानी फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में काफी अच्छा खासा प्रदर्शन किया। इसमें आमिर खान और करिश्मा कपूर लीड किरदार में थे। इस फिल्म में दोनों के बीच 5 मिनट तक लगातार किसिंग सीन चला और इसी के चलते यह चर्चा का विषय बन गया। जूही चावला ने राजा हिंदुस्तानी फिल्म में लीड रोल करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसीलिए किया क्योंकि धर्मेश दर्शन ने उनकी तुलना माधुरी दीक्षित से कर दी थी।

Read more about: madhuri dixit karisma kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X