जूही चावला और उनकी टॉपर बेटी में नहीं है जरा सा भी अंतर, एक्टिंग से कोसों दूर कर रही हैं ये काम

Juhi Chawla Daughter: जूही चावला बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि एक निर्माता भी बन चुकी है। 90 के दशक में वह फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर चुकी है और 1984 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम किया था। बाद में फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और बंगाली से लेकर पंजाबी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं की फिल्मों में काम किया।
लेकिन आज हम आपको जूही चावला के बारे में नहीं बल्कि उनकी बेटी जान्हवी मेहता के बारे में बताने वाले हैं। वैसे तो उनकी बेटी बेहद कम लाइमलाइट में रहती हैं और बेहद खूबसूरत भी है। जूही चावला की बेटी जान्हवी बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह नजर आती है।
जूही चावला अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी जान्हवी मेहता की तस्वीरों को शेयर करती हुई नजर आती है। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर की थी और इसमें उनकी बेटी एकदम अपनी मां की तरह नजर आ रही थी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जूही चावला अपने समय की सबसे बड़ी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार थी।
जूही चावला ने मशहूर बिजनेसमैन जय मेहता के साथ में शादी की। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए जिनका नाम जान्हवी और अर्जुन मेहता है। एक्ट्रेस के दोनों ही बच्चों को लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। लेकिन कुछ खास मौकों पर एक्ट्रेस की बेटी नजर आ जाती है और फैंस के बीच में चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं।
जूही चावला ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि उनकी बेटी जान्हवी को पढ़ने-लिखने का बहुत ज्यादा शौक है। उनकी बेटी को किताबों से बहुत प्यार है और वह एक लेखक बनना चाहती हैं। हालांकि वह एक समय में मॉडलिंग भी करना चाहती थी।
जूही चावला ने एक पोस्ट करते हुए लिखा था कि "जब वह छोटी थी तो क्रिकेट देखना काफी ज्यादा उसको पसंद था। कमेंटेटरों की बात बहुत ही ध्यान से सुनकर वह खेल की पेचीदगियों को भी समझने लग गई थी। तब वह सिर्फ 12 साल की थी और हम घूमने गए थे। हम होटल में गए और एक वहां पर मोटी सी कॉफी टेबल बुक थी।"
जूही चावला ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि "उस किताब में क्रिकेटर्स की कहानी और रिकॉर्ड थे। तब जान्हवी पूलसाइड बैठकर उसे किताब को पढ़ती थी। धीरे-धीरे क्रिकेट में उसके दिलचस्पी बढ़ती चली गई।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह जान्हवी अपनी मां जूही चावला की तरह एक्टिंग में नहीं आना चाहती है और उनको स्पोर्ट्स से बहुत ज्यादा लगाव है। साथ ही वह एक लेखक भी बनना चाहती है।


Click it and Unblock the Notifications











