अनिल कपूर के साथ फिल्म के गाने की शूटिंग के बाद फूट-फूटकर रोई ये हसीना, वजह जान रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर फिल्मी सितारों की बचपन की तस्वीरें वायरल होती रहती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सिर्फ 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। वह 80 से 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस बनाकर निकली। इन दिनों उनकी बचपन की तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह अपने भाई के साथ नजर आ रही है।
जूही चावला की बचपन की तस्वीर
रक्षाबंधन की इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हुई नजर आई। पीले रंग का टॉप पहने हुए अगर आप इस लड़की को नहीं पहचान पाए हैं तो आपको बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला है। इस तस्वीर में वह भले ही थोड़ी सी अलग नजर आ रही है लेकिन फिर भी काफी क्यूट लग रही है। इनकी आंखें देख कर हर कोई बता सकता है कि यह और कोई नहीं बल्कि जूही चावला ही है।
अनिल कपूर के साथ शूटिंग के बाद फूट-फूटकर रोई थी जूही चावला
जूही चावला ने आमिर खान से लेकर अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ में काम किया। 90 के दशक में उन्होंने अनिल कपूर के साथ में लगातार कई सारी फिल्में दी। दोनों की जोड़ी फैंस को भी काफी पसंद आई। दोनों को सबसे पहले साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में देखा गया। इस फिल्म में एक गाना था जिसका नाम 'खड़ा है दर पर तेरे आशिक खड़ा है' था। लेकिन इस गाने की शूटिंग के बाद जूही चावला फूट-फूट कर रोने लगी। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस गाने के लिरिक्स डबल मीनिंग थे और वह काफी असहज महसूस कर रही थी।
यश चोपड़ा की ठुकराई फिल्म
जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 में लुधियाना, पंजाब में हुआ। उन्होंने साल 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड डेब्यू किया। साल 1984 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। जूही चावला ने कई सारी फिल्में ऐसी दी जो कि आज तक दर्शकों के दिलों में बसी हुई है। लेकिन साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए पहले जूही चावला को ऑफर किया गया था लेकिन उन्होंने माधुरी दीक्षित की वजह से इस रोल को करने से मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











