Juhi Chawla B'day: कारों की शौकीन हैं जूही चावला, जानें कितने करोड़ की हैं मालकिन

जूही चावला आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। ऋषि कपूर, शाहरुख खान और आमिर खान के साथ खासकर उनकी जोड़ी काफी हिट रही। जूही चावला ने अपने करियर में 'कयामत से कयामत तक', 'यश बॉस', 'डर', 'हम हैं राही प्यार के', 'बोल राधा बोल' समेत कई शानदार फिल्में की।
लेकिन, बहुत कम लोग जानते हैं कि जूही चावला की गिनती फिल्म इंडस्ट्री की सबसे रईस अभिनेत्रियों में की जाती है। जूही चावला ने अपने करियर की ऊंचाई पर बिजनेस मैन जय मेहता से शादी रचाई थी। जय मेहता, मेहता इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। उनकी कंपनी सीमेंट बनाने से लेकर चीनी उद्योग तक में काम करती है।
वहीं, जूही चावला की बात करें तो सेलिब्रिटी वर्थ की रिपोर्ट के अनुसार जूही चावला की कुल कमाई 48 करोड़ रुपये के आस पास है जबकि जय मेहता 350 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं, जूही चावला भी कुछ कम अमीर नहीं हैं।

आलीशान घर की हैं मालकिन
जूही चावला मुंबई के सबसे पॉश इलाके मालाबार हिल्स में रहती हैं। इस इलाके में उनका आलीशान घर है जिसकी कीमत करोड़ों में है। जूही चावला के इस आलीशान घर में शान-शौकत की हर चीज मौजूद है। मालाबार हिल्स इलाका दुनिया के सबसे महंगे इलाकों में गिना जाता है। इसके अलावा मापगांव में भी उनकी महंगी प्रॉपर्टी है जिसकी कीमत 1.8 करोड़ है।

गाड़ियों की हैं शौकीन
जूही चावला के पास कई गाड़ियों का कलेक्शन हैं। वो खास तौर पर गाड़ियों की शौकीन हैं। उनके पास 1 करोड़ 10 लाख की जगुआर एक्स जे एल और ऑडी क्यू भी है जिसकी कीमत लगभग 80 लाख बताई जाती है।

एक्टिंग और विज्ञापन
जूही चावला एक्टिंग और विज्ञापन से अच्छी कमाई कर लेती हैं। वो हर फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ और विज्ञापन के लिए 1.5 करोड़ चार्ज करती हैं और विज्ञापन के लिए। बायो रिव्यू के अनुसार उनकी हर महीने की कमाई लगभग 40 लाख है।

बिजनेस
जूही चावला ने शाहरुख खान के साथ मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स खरीदा है। वो इस टीम की सह-मालकिन हैं। जूही चावला अक्सर टीम की हौसला अफजाई करती नजर आती हैं। शाहरुख खान और जूही चावला काफी अच्छे दोस्त भी माने जाते हैं।

प्रोड्यूसर भी हैं जूही चावला
जूही चावला फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अशोका और चलते-चलते फिल्म का निर्माण किया है। उन्होंने और शाहरुख खान ने मिलकर 1998 में 'ड्रीम्ज अनलिमिटेड' नाम की प्रोडक्शन कंपनी की शुरुआत की थी जिसे अब शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के नाम से जाना जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जूही चावला हाल ही में प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'हश-हश' में नजर आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











