शाहरुख खान संग किया काम, पॉपुलर हो गया था ये एक्टर, फिल्मों में हुआ नाकामियाब, अमेरिकन लड़की से की शादी

Jugal Hansraj Career: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी।आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर खूब पापुलैरिटी हासिल की और फिर बॉलीवुड में लीड एक्टर के तौर पर नाकामयाब साबित हुए। हम बात कर रहे हैं जुगल हंसराज की।
जुगल हंसराज का जन्म 26 जुलाई 1972 में मुंबई में हुआ था। अब उनकी उम्र 52 साल की हो चुकी है और एक वक्त था जब उन्होंने शाहरुख खान जैसे ऐक्टर्स के साथ में काम किया। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने फ़िल्मी करियर में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और आज के समय में गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
एक वक्त था जब जुगल हंसराज को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता था। उन्होंने साल 1983 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म 'मासूम' थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी लीड किरदार में थे। बाद में उन्होंने चाइल्ड एक्टर के रूप में कर्मा और सल्तनत जैसी फिल्मों में भी काम किया।
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'आ गले लग जा' में जुगल हंसराज ने बतौर लीड एक्टर डेब्यू कर लिया था। अपनी बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म से जुगल हंसराज काफी ज्यादा छा गए थे और वह अपने लुक्स के कारण लड़कियों के क्रश बन गए थे। दरअसल उनका गाना 'घर से निकलते ही' काफी ज्यादा सुपरहिट साबित हुआ था।
बाद में साल 2000 में जुगल हंसराज को ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया। इस फिल्म से उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया और कहा जा रहा था कि वह अब एक बड़े स्टार बन जाएंगे। हालांकि ऐसा कारनामा वह फिर से नहीं दिखा पाए और आज के समय में गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर हैं।
साल 2014 में जुगल हंसराज ने न्यूयॉर्क बेस्ड एनआरआई जैस्मिन हंसराज के साथ में शादी कर ली थी। दोनों ने ऑकलैंड में शादी की थी और उनकी पत्नी एक इन्वेस्टमेंट बैंकर है। दोनों की शादी को 10 साल हो चुके हैं। दोनों का एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications











