कभी एक साथ मिली 40 फ़िल्में, अपनी नीली आंखों से बनाया दीवाना, फिर एक झटके में करियर हुआ बर्बाद

जुगल हंसराज का नाम तो आपने सुना ही होगा. जिन्हें बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के नाम से जाना जाता था. बता दें कि उनके क्यूट लुक से लाखों लड़कियों को उनका दीवाना बनाने पर मजबूर कर देते थे. गूगल हंसराज की नीली नीली आंखें हर किसी को अपना दीवाना बना लेती थी. एक्टर को बचपन से ही एक्टिंग दुनिया में आने का खूब शौक था और इसी वजह से बहुत ही कम उम्र में उन्होंने अभिनय को भी शुरू कर दिया था. जुगल हंसराज को कई साड़ी मशहूर फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी देखा जा चुका है. इन दिनों वह भले ही फिल्मी दुनिया से दूर चले गए हो लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर वह खूब दिखते हैं. बता दें कि इन दिनों एक्टर अमेरिका में अपनी फैमिली के साथ रहा करते हैं.
जुगल हंसराज ने एक साथ कर ली 40 फिल्में साइन
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जुगल हंसराज ने जब फिल्मों में कदम रखा तो लोगों को ऐसा लगा कि अगला सुपरस्टार बॉलीवुड को मिल चुका है. लेकिन बाद में उनकी किस्मत ऐसी पलट गई कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग उन्हें मनहूस कहने लगे. कहा तो यह भी जाता है कि जब एक्टर का करियर अच्छा खासा चल रहा था तो उनके पीछे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की लाइन लगी हुई रहती थी. हर कोई यही चाहता था कि वह उनकी फिल्म साइन कर ले. लेकिन एक बार ऐसा हुआ की जुगल हंसराज ने एक साथ 40 फिल्मों को साइन कर लिया और इसमें से कुछ बन पाई तो कुछ नहीं बन पाई.
देखते ही देखते एक्टर का बनने लगा मजाक
इन 40 फिल्मों को लेकर जुगल हंसराज काफी ज्यादा उलझ गए थे और उनके हाथ से कई सारे अच्छे खासे मौके निकल गए. एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था और कहा था कि उन्हें 'जिंक्स' कहना शुरू कर दिया गया था और फिल्म इवेंट्स में भी लोग उनका मजाक बनाया करते थे. जुगल हंसराज ने तो यह भी बताया कि कई सारे लोगों ने उन्हें मनहूस तक कहना शुरू कर दिया. जुगल हंसराज ने बताया कि उनके लिए यह समय काफी ज्यादा कठिन रहा.


Click it and Unblock the Notifications