Jr NTR Birthday: रामायण में बाल कलाकार से लेकर RRR ग्लोबल स्टार तक, अद्भुत रहा है सुपरस्टार का सफर

jr-ntr-birthday-from-child-artist-in-ramayanam-to-rrr-global-star-ntr-jr-journey-with-photos

Jr NTR Birthday: एनटीआर जूनियर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। एसएस राजामौली की फिल्म RRR के साथ दुनियाभर में नाम कमा रहे इस सुपरस्टार का फिल्मी सफर काफी अद्भुत रहा है। इन्हें आज अपने फैंस के द्वारा प्यार से मैन ऑफ द मासेस (Man of the masses) कहा जाता है।

एनटीआर जूनियर ने सालों से अपना रास्ता बनाया है। अपने अविश्वसनीय प्रदर्शन और लार्जर देन लाइफ किरदारों के साथ दर्शकों को उत्साहित किया है।

बतौर बाल कलाकार की पहली फिल्म

एनटीआर जूनियर ने गुनशेखर द्वारा निर्देशित रामायण में एक बाल कलाकार के रूप में अपनी शुरुआत की, जो 11 अप्रैल, 1997 को रिलीज़ हुई थी। इस समय वो महज 13 साल के थे, जब उन्होंने अपने प्रदर्शन से प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था। इससे पहले साल 1991 में वो फिल्म 'ब्रह्मर्षि विश्वामित्र' में भरत की भूमिका में भी नजर आए थे।

बतौर लीड एक्टर 4 साल बाद की शुरुआत

बतौर लीड एक्टर एनटीआर जूनियर की शुरुआत 2001 में फिल्म "निन्नू चूडालानी" से हुई, जिसमें उन्होंने वी.आर. प्रताप द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और दर्शकों का ध्यान खींचा। यह फिल्म उद्योग में उनके समृद्ध करियर की शुरुआत थी।

परिवार के साथ रहना है पसंद

मैन ऑफ द मासेस एनटीआर जूनियर और लक्ष्मी प्रणति ने 5 मई, 2011 को एक अरेंज मैरिज में शादी की। उनकी शादी की तस्वीरें वाकई बहुत प्यारी हैं। एक्टर एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और फिल्मों से अलग अपनी फैमिली के साथ वक्त गुजारना पसंद करते हैं। नंदामुरी अभय राम और नंदमुरी भार्गव राम, एनटीआर जूनियर के बच्चे हैं। 2014 में अभय राम और 2018 में भार्गव राम का जन्म हुआ।

राजामौली के साथ सुपरहिट पारी

एनटीआर जूनियर और एसएस राजामौली ने सिनेमाई इतिहास रचा है। फिल्म "स्टूडेंट नंबर 1" के साथ अपने करियर की शुरुआत से, राजामौली ने अन्य सभी कलाकारों के मुकाबले एनटीआर जूनियर के लिए अपने प्यार का इज़हार किया। उनकी दोस्ती समय के साथ मजबूत हुई है, जिससे उनकी सफल टीम वर्क मजबूत हुई है। फिल्म RRR ने इन्हें ग्लोबल स्तर तक लोकप्रिय बना दिया है।

आने वाली फिल्में

जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्मों पर अब सभी की नजर है। बीते इनकी फिल्म 'देवरा' की घोषणा हुई है, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी दिखेंगे। फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसके अलावा, सुपरस्टार फिल्म वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jr ntr rrr
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X