जब एक महिला ने अपने ही परिवार के 6 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, Netflix पर देखें पूरा का पूरा मंजर

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल फिल्म रिलीज हुई है। जिसमें खूब एक्शन सीन दिखाए गए हैं। हालांकि कुछ दर्शन ऐसे हैं जो की फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।इस फिल्म को कुछ लोगों ने हिंसक करार दिया है तो इस समाज के लिए कुछ लोगों ने गलत संदेश बताया है। लेकिन आज हम आपको एक नेटफ्लिक्स की ऐसी डॉक्यूमेंट्री के बारे में बताने वाले हैं जिसे देखकर आपका भी दिल झकझोर उठेगा। यह एक ऐसी घरेलू महिला की कहानी दर्शाई गई है जो कि अपने ही परिवार की दुश्मन बन बैठी है और एक-एक करके अपने परिवार के 6 सदस्यों की भी जान ले लेती है।
बता दे कि इस क्रीम डॉक्यूमेंट्री का नाम करी और साइनाइड है। जल्दी ही यह नेटफ्लिक्स पर आने वाली है और इस सीरीज में एक दिल दहला देने वाली घटना भी दिखाई जाने वाली है। इसका एक ट्रेलर रिलीज किया गया है और यह वेब सीरीज पिछले लंबे समय से काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। जब से इंडस्ट्री में इसका जिक्र होने लगा है तभी से दर्शन केरल की इस दर्दनाक घटना के बारे में भी जानने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है।
नेटफ्लिक्स इंडिया के यूट्यूब पर भी इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है और इसमें एक महिला की कहानी दिखाई गई है। जिसका 2002 से 2016 तक हुई 6 हत्याओं में हाथ होता है। इस केस की आरोपी केरल की एक रहने वाली जॉली जोसेफ होती है। जो अपने ही परिवार के 6 10 सदस्यों को 14 सालों में एक-एक करके मार देती है। एक महिला जिनके खुद के बच्चे भी हैं और वह ऐसा कैसे कर सकती है। अपने ही घर के सदस्यों को वह कैसे मार सकती है? काफी सारे लोगों के मन में ऐसे ही सवाल उठ रहे होंगे
जानकारी के लिए आपको बता दें कि करी एंड साइनाइड में इसी केस की दिल दहला देने वाली घटना दिखाई जाने वाली है। लेकिन जब केरल में हुई ये घटना लोगों के सामने आई तो हर किसी की रूह कांप गई। आज पड़ोस के लोग इस कुलसी से काफी हैरान हो गए क्योंकि जॉली की इमेज काफी ज्यादा खुशमिजाज महिला वाली थी। लेकिन कोई कह नहीं सकता है कि वह अपने घर के ही लोगों को मौत के घाट उतार देगी और रात के अंधेरे में नहीं बल्कि उसने दिन के उजाले में ऐसा किया। उसने साल 2002 से लेकर साल 2016 के बीच अपने पति, सास ससुर से लेकर पति के मामा, मैथयू, कजिन देवर की 2 साल की एक मासूम सी बच्ची और देवरानी को मौत के घाट उतार दिया। हैरानी की बात तो यह है कि किसी को भी उसे पर शक नहीं हुआ।
लेकिन जब उनके घर में 6 मौत हुई और उसके बाद जॉली के एक देवर रोजो जो कि अमेरिका में रहता है उसको शक हुआ। उसने पुलिस में केस दर्ज करवा दिया और साल 2011 में हुई राय जोसेफ की मौत की फाइल खुल जाती है। इस पर जांच की जाती है। इसके बाद मौत के पीछे की वजह का खुलासा करने और बॉडी के पोस्टमार्टम के लिए शव को भी बाहर निकाल लिया जाता है। जब सभी सदस्यों के एक-एक करके पोस्टमार्टम होते हैं तोखुलासा होता है कि सभी को साइनाइड दिया गया है।
इसके बाद सभी का शक जॉली पर चला जाता है क्योंकि हर बार मौके पर वहीं मौजूद होती थी। साल 2019 में उसको गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि छह लोगों को मारने वाली जॉली के चेहरे पर एक भी चिकन नजर नहीं आती है। लेकिन जब पुलिस की पूछताछ हुई तो उसने बताया कि उसने खुद ही अपने सास ससुर और अन्य सदस्यों को साइनाइड देकर मार दिया है। क्योंकि वह घर में अपना रुतबा चाहती थी और इसी दौरान उसने फर्जी वसीयत भी बनवाकर पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करवा ली थी। डॉक्यूमेंट्री की बात करें तो इसे 22 दिसंबर यानी कि आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications