कितने भी बने जोक्स या उड़े मजाक..टाइगर ने 'बागी' बन दिया करारा जवाब!
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी रीलिज हो गई और फिल्म को काफी सराहा भी जा रहा है। फिल्म से एक बात साबित हो गई कि फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ ने काफी मेहनत की है जो फिल्म में दिखी है।
वैसे तो उन्होंने पहली ही फिल्म से दिखा दिया था कि वो काफी टैलेटेंड है। उन्होंने अपनी हर चीज से सीखा और हमेशा पॉजीटिव बनकर रहे। पहली फिल्म के बाद ही उनपर काफी जोक्स बने और आजतक बनते हैं लेकिन उन्होंने इसे भी पॉजिटिव तरीके से लिया।
[पहली बार दो - दो 'टाइगर' एक साथ.. पापा सुपरस्टार.. तो बेटा स्टार!]
उनकी तुलना कभी करीना कपूर से की गई तो कभी प्रियंका गांधी से। उनके नाम का भी मजाक उड़ाया गया। खैर ये भी सच है कि इसको उन्होंने भी इंज्वॉय किया होगा क्योंकि इससे कहीं ना कहीं ये भी पता चलता है किस किस चीज पर काम
किया जा सकता है।
जैसे उन्होंने अपने बॉडी को और भी ज्यादा रफ एंड टफ बनाया। आइये थोड़ा पीछे चलते हैं और देखते हैं टाइगर श्रॉफ पर बने उन जोक्स को जिसका जवाब उन्होंने बागी बनकर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











