इस एक्टर ने एक ही फ़िल्म में 45 किरदार निभाकर हर किसी को किया हैरान, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है नाम

एक वक्त था जब संजीव कुमार ने 'नया दिन नई रात' फिल्म में नवरस का किरदार निभाया और नौ अलग-अलग किरदार निभा कर पूरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया था. हर कोई उनके टैलेंट को देखकर काफी ज्यादा हक्का-बक्का रह गया था कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कोई एक ही वक्त पर जो अलग-अलग किरदार निभाए.इंडस्ट्री में डबल और ट्रिपल रोल करना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन एक साथ नौ रोल करना बहुत ज्यादा बड़ी बात हो जाती थी. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे भारतीय एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिसे एक फिल्म के दौरान 10 या 15 नहीं बल्कि 45 रोल निभाए थे. इसके बाद में उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया था.
45 रोल्स एक फ़िल्म में निभाकर बने हीरो
दरअसल हम एक्टर जॉनसन जॉर्ज की बात कर रहे हैं और उनका यह रिकॉर्ड मलयालम फिल्म 'अरनु नाजन' में उनकी परफॉर्मेंस के कारण बना था. बता दे की एक कॉमेडियन ने फिल्म में 45 अलग-अलग रोल निभाए. यहां तक कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने जॉर्ज की अचीवमेंट को सर्टिफाई कर दिया था. जिसमें लिखा गया कि एक एक्टर के एक ही फिल्म में मैक्सिमम 45 रोल निभाए गए, जिसको जॉनसन जॉर्ज (भारत) ने केरल, भारत में फिल्म 'अरनु नाजन' में दिखाया गया. बता दे की एक्टर ने इस फिल्म के दौरान गांधी, जीसस और लियोनार्डो द विंची जैसे अलग-अलग किरदार निभाए थे.
एक्टर ने एक ही फ़िल्म में निभाए 45 रोल्स
अरनु नाजन, पर उन्नीकृष्णन के डायरेक्शन में बनी हुई एक मलयाली फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म को साल 2018 में मार्च में रिलीज किया गया था. यहां तक की आपको बता दें कि इस फेंटेसी फिल्म में जय चंद्रन थगझिकरन और मोहम्मद नीलांबूर लीड किरदार में नजर आए थे. तो वहीं दूसरी तरफ जॉनसन जॉर्ज फिल्म में अलग-अलग किरदार निभाते हुए देखे गए थे. आश्चर्यजनक बात तो यह है कि 1 घंटे 47 मिनट की फिल्म में एक्टर ने 45 अलग-अलग रोल अदा किए.
कई और एक्टर्स ने भी नी निभाए हैं मल्टी रोल्स
जैसा कि हमें पता है कि संजीव कपूर ने साल 1974 की फिल्म 'नया दिन नई रात' में नौ अलग-अलग किरदार निभाए. यह फिल्म साल 1964 में रिलीज हुई तमिल फिल्म नवरात्रि की रीमेक बनाई गई थी. जिसमें शिवाजी गणेशन ने वही नौ रोल अदा किए थे. इतना ही नहीं साल 2000 में आई फिल्म गोविंदा की 'हद कर दी आपने' में एक्टर ने छह रोल निभाए थे. जिसमें हीरो और उनके परिवार के पांच सदस्य भी शामिल हुए थे. साल 2008 में रिलीज हुई कमल हसन ने तमिल फिल्म दशावतारम में दस रोल अदा किए. जिसमें उन्होंने दसवीं सदी के पुजारी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और एक जापानी मार्शल आर्टिस्ट तक का रोल निभाया था.


Click it and Unblock the Notifications











