शराब की दुकान में चने बेंचता था ये मशहूर एक्टर? सुनील दत्त ने दिया मौका, बन गया सबसे बड़ा सितारा!

johnny lever, sunil dutt

इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे आए हैं जो कि अपने टैलेंट के दमपर चुने गए हैं। किसी को रोड से उठाया गया है तो कोई बस में क्लीनर का काम करने के बाद स्टार बना है। आज हम ऐसे ही एक स्टार की बात करें जिसने अपने क्षेत्र में दूसरों से लोहा मनवाया है।

सुनील दत्त के द्वारा चुना गया ये शख्स काफी शानदार काम करता है। दरअसल सुनील दत्त ने एक कॉमेडियन और मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर को चुना था और फिल्मों में मौका दिलवाया था। जॉनी को 7वीं कक्षा में स्कूल छोड़ना पड़ा और अपने परिवार की देखभाल के लिए, वह एक शराब की दुकान के बाहर चने बेचा करते थे।

जॉनी मुंबई के किंग्स सर्कल के पास एक चॉल में रहते थे और खर्च पूरा करने के लिए सिग्नल पर पेन भी बेचते थे। इस वक्त जॉनी लीवर मौजूदा कलाकारों की मिमिक्री काफी शानदार तरीक से करते थे। इसी अंदाज में वो सिग्नल पर पेन बेंचते थे।

सुनील दत्त को जॉनी की यही अदा काफी पसंद आई थी। इसके अलावा जॉनी के एक स्टेज शो में, सुनील दत्त ने उन पर ध्यान दिया और उनके प्रदर्शन का आनंद लिया। शो के बाद, सुनील ने उन्हें अपनी फिल्म दर्द का रिश्ता (1982) में एक भूमिका की पेशकश की।

जॉनी ने होसांग गोविल की फिल्म तुम पर दिल कुर्बान से एंट्री की। सभी जानते हैं कि जॉनी लीवर ने फिल्मों में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर फिल्म में वो जान भरने के लिए माहिर माने जाते थे।

जॉनी लीवर उन कलाकारों में से एक हैं जो कि आज भी अपने अभिनय और कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। वो जिस फिल्म का हिस्सा बनते हैं उसमें छा जाते हैँ। हम कह सकते हैं कि सुनील दत्त की वजह से हम अपने दौर का सबसे बड़ा कॉमेडियन मिला था।

More from Filmibeat

Read more about: johnny lever sunil dutt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X