लाशो के बीच बीता इस सुपरस्टार का बचपन, बोले- 'मैं रोज मर्डर देखता था.. काटकर फेंक देते थे..'

जॉनी लीवर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक जाने मानेअभिनेता है और आपको बता दें कि उनकी गिनती एक मशहूर कॉमेडियन में की जाती है। लेकिन आपको बता दें कि जॉनी लीवर का पूरा बचपन बेहद ही गरीबी में भी था और वह धारावी की झुग्गियों में रहा करते थे। जॉनी लीवर ने बताया था कि धारावी की झुग्गियों में उनका हर एक दिन बहुत मुश्किल से कटता था।
जॉनी लीवर ने यह भी बताया था कि उनके पिता शराब पिया करते थे और इससे वह पूरी तरीके से तंग आ चुके थे। एक्टर ने बताया कि जब वह सिर्फ 13 साल के थे तो एक दिन रेल की पटरी पर जान देने के लिए पहुंच गए थे और तीन बहनों की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए। एक्टर ने बताया कि धारावी में रोज मर्डर हुआ करते थे।
जॉनी लीवर ने इस पर बात करते हुए कहा कि हम रोज एक मर्डर जरूर देखे थे और कोई कहीं से कटा पड़ा रहता था तो कोई कहीं से। हम लोगों का रास्ता भी वही हुआ करता था। एक्टर ने बताया जब वह तीसरी कक्षा में थे तो एक दिन स्कूल जा रहे थे और रास्ते में उनको देखा कि किसी ने मर्डर करके शव को वहां पर बीच रास्ते में फेंक दिया है। एक्टर स्कूल जाते समय पूरे रास्ते डरते हुए गए और रास्ते में कटी फटी लाशों के बीच से गुजरे।
जॉनी लीवर तो यह भी बताते हैं कि उन्होंने बहुत ही बुरे दिन कटे हैं और कभी भी यह नहीं सोचा था कि इतने अच्छे दिन देखने को मिल पाएंगे। एक्टर के अनुसार उन्होंने मुंबई के गैंगस्टर हाजी मस्तान और वरदराजन का जमाना भी देखा हुआ है। जॉनी लीवर एक वक्त पर धारावी में रहते थे और यह एरिया वरदारजन के पास था।
एक वक्त हुआ करता था जब जॉनी लीवर सड़कों पर पेन बेचकर अपने घर का घर खर्चे चलाते थे। जॉनी लीवर सड़कों पर बॉलीवुड सितारों की मिमिक्री करके पेन बेचते थे। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और इसी के चलते वह ज्यादा पढ़ नहीं पाए और सातवीं कक्षा के बाद में उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। हालांकि आज के वक्त में जॉनी लीवर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications













