जब लिफ्ट में धर्मेंद्र ने अनजान शख्स को जड़ा था थप्पड़, जॉनी लीवर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

धर्मेंद्र बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज कलाकार हैं और आपको बता दें कि उन्होंने हिंदी सिनेमा में काफी बेहतरीन फिल्में भी दी हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक ऐसा किस्सा बताने वाले हैं जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल जब उन्होंने लिफ्ट में एक शख्स को घुसा मार दिया था तो काफी ज्यादा मामला गर्मा गया था।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक पॉडकास्ट के दौरान बातचीत में जॉनी लीवर ने धर्मेंद्र से जुड़ा हुआ एक किस्सा सुनाया। यहां पर जॉनी लीवर ने उनके रियल लाइफ हीमैन होने को लेकर बात की। दरअसल वह है बॉलीवुड की डेयरिंग लोगों की बात कर रहे थे और वैसे तो बॉलीवुड में काफी लोग निडर हैं। लेकिन उन्होंने धर्मेंद्र को डेयरिंग बताया।
जॉनी लीवर बताते हैं कि एक बार धर्मेंद्र किसी होटल में लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। तभी अचानक से वहां पर एक मौजूद आदमी ने उनको कहा कि यह कौन है। तो धर्मेंद्र ने जवाब देते हुए कहा कि मैं धर्मेंद्र हूं। धर्मेंद्र की बात सुनते ही शख्स ने कहा कि मैं नहीं मानता कि तुम धर्मेंद्र हो। मैं ऐसा कैसे मान लूं।
फिर धर्मेंद्र ने शख्स को एक थप्पड़ मार दिया और सवाल किया कि अब यकीन आया कि मैं धर्मेंद्र ही हूं। इस दौरान जॉनी लीवर से फिल्मों में दादागिरी को लेकर भी सवाल किया गया। तब एक्टर ने बताया कि हां होती तो थी लेकिन करने वाले बाद में पछताए भी थे। एक्टर ने कहा कि धर्मेंद्र बहुत निडर आदमी है और वह जैसे फिल्मों में है वैसे रियल लाइफ में भी है।
जॉनी लीवर ने आगे बात करते हुए कहा कि धर्मेंद्र किसी से भी डरते नहीं है और वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं। अगर धर्मेंद्र का दिमाग खराब होता है तो वह यह नहीं देखते हैं कि सामने कौन है। जट आदमी है वह बिल्कुल भी नहीं डरता। जानकारी के लिए आपको बता दें कि धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में एक्टिव है और पिछली बार उनको शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था।


Click it and Unblock the Notifications