Jamie Lever ने बयां किया अपना दर्द, कहा-'मुझे नेपोटिज्म का फायदा नहीं मिला बल्कि लोगों ने...'

jamie lever

Jamie Lever Video: जॉनी लीवर एक ऐसे एक्टर हैं, जिनके फिल्म में होने का मतलब है हंसी की गारंटी, लेकिन अब उनका नाम आगे बढ़ा रही हैं उनकी बेटी जेमी लीवर। एक्ट्रेस और कॉमेडियन जेमी भी अपने पिता की ही तरह टैलेंटेड हैं लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो नेपोटिज्म के ऊपर अपनी बात रखती नजर आ रही हैं।

जेमी लीवर का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि मैंने हाल ही में शाहिद कपूर का इंटरव्यू सुना। उन्होंने कहा था कि कैरेक्टर आर्टिस्ट के बच्चों को कोई फायदा नहीं होता है। वो सिर्फ ए-लिस्टर्स के लिए है वो सिर्फ बड़े एक्टर्स और डायरेक्टर्स के बच्चों के लिए है।

इस पर जेमी कहती हैं कि मैं शाहिद की बात से इत्तेफाक रखती हूं क्योंकि मेरे पिता इस इंडस्ट्री में 40 साल से भी ज्यादा समय से काम कर रहे हैं, उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्में की हैं। लेकिन मेरा इस इंडस्ट्री में कोई स्वागत नहीं हुआ। मेरा किसी ने इंतजार नहीं किया, किसी ने मुझे कॉल नहीं किया। मुझे हर चीज के लिए ऑडिशन देना पड़ा है। मुझे ऑडिशन से रिजेक्ट भी किया है। मैंने शानू शर्मा को बहुत बार कॉल किया। मैंने उन्हें उनकी कार में बैठकर इंटरव्यू दिया क्योंकि उनके पास समय नहीं था।

ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग जेमी लीवर को सपोर्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो काफी टैलेंटेड हैं। एक यूजर ने कहा- 'क्योंकि उन्होंने (जॉनी लीवर) दूसरों की तरह दिखावा नहीं किया...वह बहुत अधिक विनम्र हैं...यही बात उन्हें शानदार और एक कलाकार बनाती है...सिर्फ एक अभिनेता नहीं।' दूसरे यूजर ने लिखा- 'इस युवा महिला जैसे प्रतिभाशाली लोगों को उनकी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा।'

आपको बता दें, जेमी ने कई स्टेज शो में स्टैंडअप कॉमेडी भी की है, जिसके लोग कायल हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस के महाबली' रियलिटी शो में भी अपना हुनर दिखाया। हाल ही में जेमी लीवर ने खुलासा किया कि वह एक कॉमेडियन होने की अपनी छवि से आगे बढ़ने और खुद को एक एक्टर के रूप में स्थापित करने की कोशिश क्यों कर रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jamie lever
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X