लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद जब इन सेलेब्स का हुआ ब्रेकअप तो मच गया हंगामा

बॉलीवुड सेलेब्स के अफेयर की खबरें तो हम अक्सर सुनते हैं। इनमें से एक्टर्स की कई जोड़ियां शादी के मंडप तक पहुंचती हैं। वहीं कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जिनकी लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बावजूद शादी नहीं हो पाती है और इनका ब्रेकअप हो जाता है। जब इन एक्टर्स का ब्रेकअप होता है तो मीडिया से लेकर आम लोगों तक हर तरफ बस इन लोगों के ही चर्चे सुनायी देते हैं। कई बार एक्टर्स अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में मीडिया में खुलकर बात भी करते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है जब ये स्टार्स पुराने रिलेशनशिप पर चुप्पी साध लेते हैं।
आइए कुछ ऐसे सेलिब्रिटी जोड़ियों के बारे में बात करें, जो लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बावजूद शादी के बंधन में नहीं बंधे :

जॉन अब्राहम-बिपाशा बसु :
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का आता है। जॉन और बिपाशा लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ थे। इन दोनों को फैंस साथ में देखना भी काफी पसंद करते थे। दोनों एक-दूसरे के लिव इन पार्टनर थे। लेकिन बाद में जब दोनों का रिश्ता टूटा तो जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचाल और बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

विक्रम भट्ट-अमीषा पटेल :
विक्रम भट्ट और अमीषा पटेल के अफेयर की खबरें मीडिया में अक्सर छाई रहती थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमीषा पटेल लंबे समय तक विक्रम भट्ट के साथ बतौर लिव इन पार्टनर रहा भी करती थी। लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये। अमीषा पटेल लंबे समय बाद फिल्म 'गदर 2' से बॉलीवुड में फिर से वापसी भी कर रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे :
छोटे पर्दे की सबसे चर्चित जोड़ियों में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की जोड़ी थी। फैंस दोनों को साथ में देखना पसंद भी करते थे। सुशांत और अंकिता लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाद में करियर पर ध्यान देने की बात कहकर सुशांत इस रिलेशनशिप से बाहर आ गये थे। इसके बाद सुशांत का नाम मॉडल-एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से जोड़ा गया और अंकिता लोखंडे ने भी विकी जैन से शादी कर ली।

सैफ अली खान-रोजा कैटलानो :
अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ अली खान का नाम विदेशी मॉडल रोजा कैटलानो से जोड़ा गया। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि सैफ रोजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। लेकिन बात नहीं बन सकी और बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये। बाद में सैफ अली खान बॉलीवुड स्टार करीना कपूर के प्यार में पड़े और उन्होंने करीना कपूर से शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications