जब रेस्टोरेंट में John Abraham खा गए थे 64 रोटियां, खुद बताया था मजेदार किस्सा!

John Abraham Ate 64 Chapatis

John Abraham Ate 64 Chapatis At A Restaurant: जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि वह अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। वह अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखते हैं और इस पर खुलकर बात भी करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जब वह छोटे थे तो उन्होंने एक रेस्टोरेंट में 64 रोटियां खा ली थी। तो चलिए जानते हैं उनसे जुड़ा हुआ यह मजेदार किस्सा क्या था?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2022 में कपिल शर्मा के शो के दौरान जॉन अब्राहम अपनी फिल्म अटैक: पार्ट 1 का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने यह मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि एक फुटबॉल मैच के बाद में वह एक गुजराती थली रेस्टोरेंट में पहुंचे। जहां पर कस्टमर को अनलिमिटेड फूड सर्वे किया जा रहा था।

जॉन अब्राहम ने खुलासा किया कि वो अपने पैसों की पूरी वर्थ चाहते थे और क्योंकि रोटियां छोटी थी। इसी के चलते उन्होंने वहां पर बिना सोचे समझे 64 रोटियां खाली थी। लेकिन बाद में वेटर आया और उसने कहा कि आप चावल भी खा सकते हैं। लेकिन वह अभी भी संतुष्ट नहीं थे और इसी वजह से उन्होंने वेटर से और चपातियां लाने के लिए कह दिया।

जॉन अब्राहम ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने जितनी वह चाहते थे इतनी चपातियां खाने के बाद में चावल भी खा लिए। इतना ही नहीं उन्होंने बहुत ही खुशी-खुशी खाने को एंजॉय किया। हालांकि आपको बता दें कि किसी बच्चे का 64 रोटियां खाना इतना आसान नहीं है जो जॉन अब्राहम ने कर दिखाया।

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि उनका आखिरी बार 'द डिप्लोमेट' फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म को 14 मार्च 2025 को रिलीज किया गया और दर्शकों द्वारा इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पांस भी मिला। अब जल्दी ही एक्टर को 'तेहरान' फिल्म में देखा जाने वाला है। वह मानुषी छिल्लर के साथ में इस फिल्म में नजर आएंगे।

More from Filmibeat

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X