इनके आगे Fail हैं सलमान-अक्षय, इन्होंने की HOT दिखने की शुरुआत, देखते रह जाएंगे
कल यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम जबरदस्त एक्शन धमाका करने वाले हैं। 15 अगस्त को उनकी फिल्म सत्यमेव जयते रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वे अपने चिरपरिचित एक्शन अंदाज में नजर आएंगे। वहीं उनका ये इस बार एक शानदार मैसेज के साथ दिखाई देगा। इस बार वे किसी क्रिमिनल से नहीं बल्कि सिस्टम में भरे भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को मिले रेस्पॉन्स से साफ है कि उन्हें देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। वैसे शानदार फिजीक वाले स्टार जॉन को एक्शन अवतार में पहले भी काफी पसंद किया गया है।
[43 साल भी ब्लॉकबस्टर, भारत की पहली ऐसी फिल्म, 40 साल बाद पाकिस्तान में Dhamaka]
जॉन अब्राह्म एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हॉट दिखने और बॉडी शो करने के ट्रेंड की शुरूआत की थी। वो पहले एक सक्सेसफुल मॉडल थे और फिर एक्टर बने। वो एक्टर ही इसलिए बने क्योंकि वो शानदार मॉडल थे। उनकी सिर्फ फीमेल फैन फॉलोइंग नहीं मेल फैन फॉलोइंग भी बहुत ही दमदार है।

उन्होंने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की और कई सालों तक भारत के सबसे टॉप मॉडल कहलाए। बॉलीवुड में उन्होंने बड़े-बड़े बालों के साथ जब एंट्री ली थी तो हर कोई उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता है। धूम में बाइक पर जिस तरह जॉन अब्राह्म धूम मचाते आए उसके बाद यंग जेनरेशन को भी जॉन की तरह बाइक चलाने का भूत चढ़ गया। सेक्सी और हॉट एक्टर की परिभाषा बन चुके जॉन अब्राह्म की कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जो उनके मॉडलिंग के दिनों की हैं और आप भी इन तस्वीरों में जॉन अब्राह्म को बस देखते रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











