बॉलीवुड में इन्होंने की HOT दिखने की शुरुआत..हर स्टार ने किया इन्हें फॉलो
जॉन अब्राह्म एक ऐसे स्टार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में हॉट दिखने और बॉडी शो करने के ट्रेंड की शुरूआत की थी। वो पहले एक सक्सेसफुल मॉडल थे और फिर एक्टर बने। वो एक्टर ही इसलिए बने क्योंकि वो शानदार मॉडल थे। उनकी सिर्फ फीमेल फैन फॉलोइंग नहीं मेल फैन फॉलोइंग भी बहुत ही दमदार है।
उन्होंने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की और कई सालों तक भारत के सबसे टॉप मॉडल कहलाए। बॉलीवुड में उन्होंने बड़े-बड़े बालों के साथ जब एंट्री ली थी तो हर कोई उन्हें कॉपी करने की कोशिश करता है। धूम में बाइक पर जिस तरह जॉन अब्राह्म धूम मचाते आए उसके बाद यंग जेनरेशन को भी जॉन की तरह बाइक चलाने का भूत चढ़ गया।

जॉन अब्राह्म अपने आप में बेहद अलग तरह के स्टार हैं।समय के साथ उन्होंने अपनी एक्टिंग और फिल्मों को चुनने के तरीके में परिपक्वता दिखाई। उनकी एक और खास बात है कि वो लाइलाइट और खबरों में रहना पसंद नहीं करते हैं। सिंपल जिंदगी जीना उन्हें पसंद है।
सेक्सी और हॉट एक्टर की परिभाषा बन चुके जॉन अब्राह्म की आज जन्मदिन पर कुछ तस्वीरें लेकर आए हैं जो उनके मॉडलिंग के दिनों की हैं और आप भी इन तस्वीरों में जॉन अब्राह्म को बस देखते रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











