जॉन अब्राहम को हीरो से ज्यादा प्यार विलेन बनकर मिला, हर फिल्म ने की बंपर कमाई

John Abraham

यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'पठान' काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने अब तक ग्लोबली 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में शाहरुख खान ने पठान का किरदार निभाया है और विलेन ने किरदार में जॉन अब्राहम नजर आए हैं। फिल्म देखकर हॉल से बाहर निकलने वाले हर दर्शक ने इस पैसा वसूल फिल्म करार दिया है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद ही 'बाहुबली 2' और 'केजीएफ चैप्टर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। फिल्म में करीब 4 साल बाद वापसी करने वाले शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की तारीफ तो हो रही है लेकिन सबकी नजरें जॉन अब्राहम पर भी टिकी हुई है। जॉन ने फिल्म में जिम का नेगेटिव किरदार निभाया है। इससे पहले भी जिन फिल्मों में जॉन ने नेगेटिव किरदार निभाए हैं, उन सभी फिल्मों में दर्शकों ने उनकी जमकर तारीफ की हैं।

आइए आपको बताते हैं किन फिल्मों में जॉन अब्राहम ने नेगेटिव किरदार निभाएं :

धूम :

धूम :

साल 2004 में आयी 'धूम' सीरीज की पहली फिल्म ने जॉन अब्राहम को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में जॉन ने हाईटेक चोर का नेगेटिव किरदार निभाया था जबकि पुलिस के पॉजिटिव किरदार में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म में अभिषेक बच्चन से कहीं ज्यादा शोहरत जॉन अब्राहम को मिली थी। निर्देशक संजय गढ़वी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम के स्टाइल और उनके बाईकिंग स्किल की काफी तारीफ हुई थी। बाद में इस फ्रेंचाइजी की दूसरी और तीसरी फिल्म में ऋतिक रोशन और आमिर खान नेगेटिव किरदार में नजर आए थे।

 न्यूयॉर्क :

न्यूयॉर्क :

साल 2009 में आयी जॉन अब्राहम की हिट फिल्मों में 'न्यूयॉर्क' भी शामिल है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, कैटरीना कैफ और इरफान खान भी नजर आए थे। इस फिल्म में भी जॉन ने नेगेटिव किरदार निभाया था। फिल्म में जॉन अब्राहम को एक बार फिर से हीरो से ज्यादा बतौर विलेन पसंद किया गया और उनकी चर्चाएं हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर ली थी। लोगों ने फिल्म में जॉन के एक्टिंग की खूब सराहना की थी।

 रेस 2 :

रेस 2 :

साल 2013 में आयी 'रेस 2' जॉन अब्राहम के करियर के सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब्बास मस्तान की इस मल्टीस्टारर फिल्म में सैफ अली खान, अनील कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे। इस फिल्म में भी जॉन ने नेगेटिव किरदार निभाकर पूरी लाइमलाइट लुट ली थी। इस फिल्म में काफी ट्विस्ट देखने को मिले थे। बॉक्स ऑफिस पर भी जॉन की इस फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया था और 100 करोड़ रुपये तक की कमाई कर ली थी।

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X