सत्यमेव जयते में दिखी 7 फिल्मों की झलक, अक्षय कुमार से लेकर सलमान तक, चौंक जाएंगे आप
इन दिनों बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम सातवें आसमान पर हैं.. उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सत्यमेव जयते रोज नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। बता दें, 20.52 करोड़ की शानदार कलेक्शन के साथ यह जॉन अब्राहम की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म साबित हुई है। वहीं, दूसरे दिन यानि की गुरुवार को सत्यमेव जयते ने लगभग 14 करोड़ की कमाई की है। उम्मीद है कि सत्यमेव जयते पहले वीकेंड तक ही 70-75 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
[BOX OFFICE: जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते- दूसरे दिन भी मचाया तहलका- जानें कलेक्शन]
सत्यमेव जयते जॉन अब्राहम की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म साबित हो सकती है। फिल्म ने गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद बेहतरीन शुरुआत दिखाई है। फिल्म में जितना जॉन अब्राहम का धमाकेदार एक्शन अंदाज पसंद किया गया है.. उतनी ही फिल्म की बाकी सभी बातें भी ऑडिएंस को पसंद आई हैं। सत्यमेव जयते में मनोज वाजपेई जॉन के बड़े भाई के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बनी है और इसमें बॉलीवुड की मसाला फिल्म का हर एक फ्लेवर है।

जहां एक तरफ दो भाइयों के बीच उसूलों की लड़ाई है तो वहीं रोमैंटिक एंगल है। भ्रष्टाारियों की कुटाई के साथ जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। वहीं सीधी तरह कहें तो जॉन अब्राहम की ये फिल्म बॉलीवुड की कई मसाला फिल्म का सही कॉम्बिनेशन मालूम होती है। तो इसी बात पर आगे जानें सत्यमेव जयते में दिखाई देती हैं कौन-कौन सी बॉलीवुड की फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











