5Years: सत्यमेव जयते से भी तगड़ा अवतार, धमाकेदार एक्शन, फिल्म जीत ले गई अवॉर्ड
इन दिनों जॉन अब्राहम अपनी फिल्म सत्यमेव जयते की सफलता के चलते सातवें आसमान पर हैं। इस फिल्म में उनका एक्शन अवतार फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं आज उनकी एक औप शानदार एक्शन फिल्म पांच साल पूरे हो गए हैं। ये फिल्म उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है। ये एक इंडियन पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म थी। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या से जुड़ी कहानी बताई जाती है। ये फिल्म कई बातों की वजह से बॉलीवुड की सबसे शानदार फिल्मों में गिनी जाती है।
[2018 की एक और तगड़ी टक्कर, Double Dhamake की तैयारी, आप किसे चुनेंगे]
जी हां! हम बात कर रहे हैं 2013 में आई जॉन अब्राहम की फिल्म मद्रास कैफे की.. इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने रॉ एजेंट का किरदार निभाया था। मद्रास कैफे में राजीव गांधी की हत्या और उससे जुड़ी साजिश की कहानी दिखाई गई है। इस कहानी में भारत की खूफिया एजेंसी की अहम भूमिका नजर आई है। वहीं फिल्म न सिर्फ ऑडिएंस को पसंद आई बल्कि इसे बेस्ट ऑडियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है।

इस फिल्म में रॉ एजेंट के किरदार में जॉन अब्राहम का शानदार एक्शन अवतार देखने के मिला था। बढ़ी दाढ़ी में जॉन अब्राहम इस फिल्म में सबसे अलग नजर आए। जॉन बॉलीवुड के बेस्ट एक्शन हीरोज में से एक माने जाते हैं। तो इसी बात पर आगे जानें जॉन अब्राहम की 10 बेस्ट एक्शन फिल्मों के बारे में पूरी डीटेल-


Click it and Unblock the Notifications











