सिनेमाघर खुलते ही जॉन अब्राहम के खतरनाक एक्शन का तूफान, 3 बड़े सुपरस्टार्स के साथ कांटे की टक्कर
जॉन अब्राहम के फैंस के लिए साल 2020 काफी दिलचस्प और एक्शन से लबरेज होने वाला है। इसकी वजह ये है कि जॅान बैक टू बैक अपनी एक्शन फिल्मों की लंबी फेहरिस्त के साथ सिनेमाघर में तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। जॉन अब्राहम एक ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनकी फिल्मों की लंबी कतार सिनेमाघर में छाने वाली है।
करोड़ों की कमाई का रास्ता भी ये फिल्में जॉन अब्राहम के लिए खोलती हैं। कोविड 19 के बाद सिनेमाघर खुलने का असर हिंदी सिनेमा पर क्या हो रहा है, ये इसी से जाहिर होता है कि लगातार फिल्मों की रिलीज की घोषणा हो रही है। ऐसे में कई बड़ी फिल्में आपस में क्लैश भी करते हुए नजर आयेंगी।

जॉन अब्राहम भी सलमान खान और अर्जुन कपूर से सिनेमा घर में टक्कर लेते हुए दिखाई देंगे। जॉन अब्राहम ने हाल ही में जिस फिल्म की घोषणा की है वो है मुंबई सागा। गैंगस्टर वाली ये फिल्म एक बार फिर से जॅान को मुंबई का डॅान बनाकर दिखाने वाली है। इसका टीजर ही इसके सुपरहिट होने का वादा करती हुई दिखाई पड़ती है।

मुंबई सागा से जॅान का धमाका
बॅाम्बे के मुंबई बनने की कहानी को निर्देशक संजय गुप्ता मुंबई सागा में लेकर आ रहे हैं। जॅान अब्राहम के साथ इस मल्टीस्टारर फिल्म में सुनील शेट्टी, इमरान हाशमी,प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, रोहित रॅाय जैसे कई दमदार कलाकार हैं।

मुंबई सागा और संदीप और पिंकी फरार
मुंबई सागा से जॅान अपने फैंस के लिए सिनेमाघर में दस्तक दे रहे हैं। ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है। इसी दिन अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की संदीप और पिंकी फरार भी रिलीज हो रही है। यानी भिड़त तो होगी।

ईद पर सलमान या जॅान
जॉन अब्राहम सबसे बड़ा खेल खेलेंगे 14 मई की ईद को। सत्यमेवज जयते 2 की रिलीज की टकराव सीधे तौर पर सलमान खान की राधे से होगा। सत्यमेव जयते 2 दमदार डायलॅाग और एक्शन से लबरेज होगी। इस पर सलमान की फिल्म के साथ जॅान की लड़ाई क्या रिकॅार्ड तोड़ती है, इस पर सभी की नजर होगी।

सलमान से सीधे टक्कर
सलमान खान के सामने सिनेमाघर में टक्कर लेना जॅान के लिए सबसे बड़ा चैलेंजे है। ईद के मौके पर सलमान की फिल्में सिनेमाघर में तूफान मचाती हैं। ऐसे में जॅान अब्राहम की सत्य की लड़ाई को दर्शक देखना पसंद करेंगे या नहीं , इस पर बड़ा सवाल रिलीज से पहले बना रहेगा।

अगस्त में होगी अटैक रिलीज
इसके बाद अगस्त में जॅान अब्राहम के सामने एक कठिनाई और भी है। जॅान अब्राहम की अटैक को 13 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जॅान का एक्शन और देशभक्ति का जज्बा देखने लोग सिनेमाघर जायेंगे। लेकिन इस बड़ी फिल्म की रिलीज से झटका लग सकता है।

एक्शन-थ्रिलर फिल्म अटैक के सामने
मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार एक्शन-थ्रिलर फिल्म अटैक के सामने अल्लू अर्जुन की पुष्पा रिलीज होगी। तेलुगु के साथ इसे हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। गौरतलब है कि जॅान की तीनों फिल्में सिनेमाघर में फाइट करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications