‘धूम’ में जॉन अब्राहम ने पैसे नहीं इस वजह से किया था काम, सालों बाद हुआ खुलासा

एक समय था जब बॉलीवुड फिल्मों के हिट होने का एक रटा-रटाया फॉर्मूला हुआ करता था, पेड़ों के इर्द-गिर्द नाचते-गाते हीरो-हीरोइन, गुंडों से हीरोइन की इच्चत बचाता हीरो, बर्फीले पहाड़ों पर शिफॉन की साड़ी में लिपटी हिरोईन और मोटे ऊनी जैकेट लादे हीरो। अगर किसी मसाला फिल्म में ये सब होता था तो उसे हिट होने से कोई नहीं रोक सकता था। लेकिन यशराज फिल्म की कमान संभालने के बाद आदित्य चोपड़ा ने इस बंधे-बंधाए ट्रैक से बाहर आने का सोचा। आदित्य चोपड़ा सिर्फ रोमांटिक फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहना चाहते थे। इसलिए उनके मन में 'धूम' का कॉन्सेप्ट आया था। आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के बैनर तले फिल्मों को लेकर एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे। इस फिल्म में आदित्य ने इस फिल्म में अपने दोस्त अभिषेक बच्चन को कास्ट किया और जॉन अब्राहम एक खास वजह से इस फिल्म में काम करने के लिए राजी हो गये थे।

यूथ के लिए बनाना चाहते थे फिल्म :
आदित्य चोपड़ा एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जो यूथ के लिए हो। इस फिल्म को देखने के बाद इस तरह की फिल्मों को लेकर यूथ के मन में खलबली मचा दे। लेकिन यश चोपड़ा को बेटे आदित्य की इस सोच पर ज्यादा भरोसा नहीं हो रहा था। इसलिए उन्होंने बेटे को लिमिटेड बजट में फिल्म बनाने के लिए कहा। यश चोपड़ा ने बेटे आदित्य को 1 करोड़ रुपये का बजट दिया और कहा कि इसी बजट में उन्हें पूरी फिल्म तैयार करनी होगी। आदित्य चोपड़ा भी इसके लिए मान गये और उन्होंने फिल्म बनाने की तैयारियां शुरू कर दी। इस फिल्म के लिए उन्होंने कई न्यू कमर को मौका दिया।

जॉन अब्राहम ने इसलिए ‘धूम’ में काम करने के लिए भरी हामी :
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई 'द रोमांटिक्स' में आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स से जुड़ी कई बातों को शेयर किया है। आदित्य ने बताया कि फिल्म धूम के लिए मिले 1 करोड़ रुपयों में उनका सारा ध्यान बाइक्स पर ही था। वह फिल्म में कोई बहुत बड़ा एक्टर नहीं लेना चाहते थे, क्योंकि ज्यादा पैसा फिर एक्टर की फीस में ही चला जाता। इस फिल्म में आदित्य ने सबसे पहले अपने क्लोज फ्रेंड और बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को कास्ट किया। साथ ही इस फिल्म में उन्होंने अपने भाई उदय चोपड़ा को कास्ट किया। आदित्य ने जब जॉन अब्राहम को इस फिल्म के लिए संपर्क किया तो जॉन ने सिर्फ इसलिए काम करने के लिए राजी हो गये क्योंकि उन्हें फिल्म में बाइक चलाने का मौका मिलेगा। जॉन ने खुद कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म में उन्हें डायलॉग मिले या नहीं, या डांस करने का मौका मिले या नहीं।

इस फिल्म ने दिया यूथ एंथम :
यह फिल्म यशराज फिल्म्स के लिए गेम चेंजर साबित हुई। इस फिल्म के गाने यूथ के लिए किसी एंथम से कम नहीं थे। इतना ही नहीं अभिषेक बच्चन के करियर में यह पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद ही बाइक्स की बिक्री में अचानक उछाल आया था। यूथ के लिए बाइकिंग एक कूल ट्रेंड बन गया था। इस फिल्म ने दर्शकों के बीच गजब का इम्पैक्ट छोड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक इस फिल्म ने करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की थी।


Click it and Unblock the Notifications