मुंबई में करोड़ों का बंगला, कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक है ये एक्टर, नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

John Abraham Net Worth: जॉन अब्राहम बॉलीवुड के एक जाने माने अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। अभी के वक्त में लोग उनकी एक्टिंग के ही नहीं बल्कि फिटनेस के भी काफी दीवाने रहते हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में रोमांटिक से लेकर एक्शन जैसे कई किरदार निभाए।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि जॉन अब्राहम अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों में चार्ज करते हैं। जॉन अब्राहम मुंबई में एक शानदार डुप्लेक्स अपार्टमेंट में रहते हैं और उनका घर मुंबई के खार एरिया में बना हुआ है। खबरों के अनुसार एक्टर का यह आलीशान घर तकरीबन 60 से 70 करोड़ का माना जाता है।
हर कोई जानता है कि जॉन अब्राहम एक मशहूर स्टार है और उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों से ही नहीं बल्कि एंडोर्समेंट से भी होती है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह इंडियन सुपर लीग में फुटबॉल टीम नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड और हॉकी टीम दिल्ली वेव राइटर के सह मालिक भी है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की एक रिपोर्ट की माने तो उन्होंने 270 करोड़ की संपत्ति अभी तक बना ली है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि जॉन अब्राहम के पास में मुंबई में करोड़ों के बंगले के अलावा कई लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद है। उनके पास में लैंबॉर्गिनी गैलार्डो, आर 5 निसान जीटी-आर ब्लैक एडिशन और ऑडी क्यू 3 के अलावा Q7 जैसी गाड़ियां भी शामिल है। बहुत कम लोग जानते हैं कि मुंबई के अलावा उनके पास में लॉस एंजेलिस में एक आलीशान बंगला भी बना हुआ है।
इतना ही नहीं आपको बता दें कि जॉन अब्राहम बतौर एक्टर के साथ-साथ निर्माता के तौर पर भी काम करते हैं। लेकिन अगर हम उनके वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें की आखिरी बार उनको वेदा फिल्म में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ में पहली बार शरवरी वाघ ने स्क्रीन शेयर की थी।


Click it and Unblock the Notifications











