जोधा अकबर के बादशाह का 10 साल में इतना बदल चुका है लुक, दाढ़ी-मूंछ के साथ फैंस भी पहचान में हुए नाकामयाब

कई बार देखने को मिलता है कि फिल्मी और टीवी जगत के सितारे इंडस्ट्री से गायब हो जाते हैं। लेकिन जब सालों बाद वह दुनिया की नजर में आते हैं तो उनका कुछ और ही रूप देखने को मिलता है। आज हम आपको टीवी इंडस्ट्री के बादशाह अकबर का ट्रांसफार्मेशन दिखने वाले हैं। बता दे कि जोधा अकबर में बादशाह अकबर का किरदार रजत टोकस ने निभाया।
10 साल में बादशाह अकबर का हुआ ट्रांसफार्मेशन
रजत टोकस टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुके हैं और आपको बता दें कि उन्होंने पृथ्वीराज चौहान से लेकर चंद्र नंदिनी जैसे कई सारे बेहतरीन सीरियल्स में काम किया है। लेकिन अब 10 साल बाद उनका लुक वायरल हो रहा है और इसमें वह बिल्कुल बदले हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देख उनके फैंस भी काफी ज्यादा दंग रह गए हैं और उनका ट्रांसफार्मेशन भी हो चुका है।
रजत टोकस की सालों बाद दिखू झलक
रजत टोकस ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसे फैंस द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। तस्वीर में उनका लुक काफी हैरान कर देने वाला है क्योंकि उनके चेहरे पर दाढ़ी मूछ देखकर फैंस भी काफी दंग रह गए हैं। तस्वीर में उन्होंने नीले रंग की शर्ट पहनी हुई है और कैप्शन में उन्होंने कुछ भी नहीं लिखा है।
रजत टोकस की तस्वीर पर फैन्स ने की कमेंट
रजत टोकस की इस तस्वीर पर अब उनके फैंस भी जमकर रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "टचवुड स्माइल को नजर ना लग जाए।" एक अन्य यूजर कमेंट करते लिखता है कि "आप वापस एक्टिंग में कब आने वाले हो।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "सर आप कैसे हो।" बता दे कि रजत टोकस ने साल 2015 में अपनी गर्लफ्रेंड सृष्टि नैयर से शादी रचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications












