10 साल में अकबर की जोधा का हुआ ट्रांसफार्मेशन, लुक देख पहचान नहीं पा रहे फैन्स, बोले- 'कितना बदल गई है...'

Paridhi Sharma Transformation: टीवी की हसीनाएं भी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से काम नहीं होती है और उनकी पापुलैरिटी भी काफी ज्यादा गजब की होती है। लेकिन आज हम आपको 'जोधा अकबर' सीरियल में जोधा का किरदार निभाने वाली परिधि शर्मा के बारे में बताने वाले हैं। एक्ट्रेस को जोड़ा के किरदार में काफी पसंद किया गया और आज भी वह काफी पॉप्युलर है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की परिधि शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत सीरियल 'तेरे मेरे सपने' से की थी। लेकिन एक्ट्रेस को असल पापुलैरिटी 'जोधा अकबर' सीरियल से मिली और इसमें रजत टोकस के साथ में उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को काफी पसंद आई। दर्शकों द्वारा भी उन्हें काफी प्यार मिला।
लेकिन अब आपको बता दें कि परिधि शर्मा की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आ रही है। अभी के वक्त पर वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिंग से दूरी बनाए हुए हैं। इस वक्त परिधि शर्मा की एक तस्वीर सामने आई है और इसमें वह नो मेकअप लुक में काफी खूबसूरत लग रही है।
परिधि शर्मा को इतने सालों बाद देखकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और उन्हें बिना मेकअप के पहचान भी नहीं पा रहे हैं। परिधि शर्मा अपने इस बेहद ही सिंपल अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना रही है। तस्वीर में वह एक गार्डन में बैठे पोज दे रही हैं और 10 साल बाद एक्ट्रेस का ट्रांसफार्मेशन देख हर कोई हैरान हो गया है।
परिधि शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि "नेचर में।" अब एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि "बिना मेकअप भी खूबसूरत, इसे कहते हैं नेचुरल ब्यूटी।" एक और अन्य यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "ये तो वही जोधा अकबर की खूबसूरत जोधा है।"


Click it and Unblock the Notifications











