जोधा अकबर की 'रुकैया बेगम' का 10 साल में बदला पूरा लुक, तस्वीरें देख लोग बोले- आपको क्या हो गया

Lavina Tandon Transformation: 'जोधा अकबर' सीरियल को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा प्यार मिला था। बता दे कि ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की फिल्म 'जोधा अकबर' ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी। इस फिल्म को एक बड़ी स्टार कास्ट के साथ बनाया गया था। बता दे की छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल जोधा अकबर को भी बहुत ही बड़े पैमाने पर बनाया गया। इसके कई सारे कलाकार काफी ज्यादा फेमस हो गए थे। जिनमें से एक थी रुकैया बेगम।
बता दे कि 'जोधा अकबर' सीरियल में रुकैया बेगम का एक किरदार था और यह काफी हिट साबित हुआ था। शो में इनका किरदार थोड़ा जिद्दी और अड़ियल किस्म का दिखाया गया था। बता दे कि इस किरदार को लवीना टंडन नाम की एक एक्ट्रेस ने निभाया था। वह इस देश के जरिए घर-घर में पहचानी जाने लगी थी और अब इतने साल बाद रुकैया बेगम का लुक पूरा का पूरा बदल चुका है।
वैसे तो लवीना टंडन को कई सारे सीरियल्स में देखा जा चुका है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह सोशल मीडिया पर भी अधिकतर एक्टिव नजर आती है और अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। सीरियल में एक्ट्रेस ने बेहद ही ट्रेडिशनल और नजाकत भरा किरदार निभाया था। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। फैंस को भी उनका लुक काफी पसंद आता है।
इस वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि लवीना टंडन ने स्विम सूट पहना हुआ है। इतना ही नहीं वह इसमें काफी बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है। तस्वीरों पर उनके फैंस भी डॉन कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "ओह माय गॉड आप कितनी ज्यादा सुंदर हो।" एक अन्य यूज़र ने लिखा कि "आपके शो की जोधा भी आपके सामने फीकी पड़ जाती है।"


Click it and Unblock the Notifications











