ब्लैक से लेकर जिस्म तक - ये 16 सुपरहिट हिंदी फिल्में थीं हॉलीवुड फिल्मों का रीमेक

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुराग कश्यप मशहूर अंग्रेज़ी फिल्म किल बिल का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की हीरोइन होंगी कृति सैनन। अनुराग कश्यप इस फिल्म को क्वेंटिन टैरेंटीनो को एक ट्रिब्यूट के तौर पर बनाना चाहते हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कोई बॉलीवुड डायरेक्टर किसी अंग्रेज़ी फिल्म से इतना प्रभावित हुआ हो।

रीमेक की बात करें तो आखिरी अंग्रेज़ी फिल्म जिसे बॉलीवुड ने रीमेक किया वो थी परिणीति चोपड़ा की फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन। हालांकि इस फिल्म को काफी ज़्यादा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

jo-jeeta-wohi-sikandar-jism-satte-pe-satta-12-superhit-hindi-films-which-were-hollywood-remakes

दरअसल, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छे कंटेंट के बावजूद ज़्यादातर सुपरहिट केंटेंट या तो हॉलीवुड रीमेक होता है या फिर साउथ। और अब हम भले ही इसे आधिकारिक रीमेक कह देते हैं।

लेकिन एक समय ऐसा भी था जब बॉलीवुड में आराम से गानों से लेकर फिल्मों तक और डायलॉग से लेकर पोस्टर तक सब कुछ कॉपी कर लिया जाता था। आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट जो या तो आधिकारिक रीमेक थी या फिर अंग्रेज़ी फिल्मों की कॉपी

दिल बेचारा

दिल बेचारा

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर दिल बेचारा, अंग्रेज़ी फिल्म The Fault In Our Stars का रीमेक थी। फिल्म, सुशांत के निधन के बाद डिज़्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई थी और दर्शकों ने इसे शानदार रेटिंग दी थी।

जो जीता वही सिकंदर

जो जीता वही सिकंदर

भले ही आमिर खान की इस फिल्म को काफी तारीफ मिली हो पर फिल्म एक अंग्रेज़ी फिल्म ब्रेकिंग अवे की कॉपी थी।

खून भरी मांग

खून भरी मांग

रेखा की इस फिल्म ने अपनी कहानी के लिए काफी चर्चा बटोरी थी। लेकिन ये कहानी अंग्रेज़ी फिल्म रिटर्न ऑफ द ईडन का रीमेक थी।

संघर्ष

संघर्ष

प्रीती ज़िंटा की संघर्ष भी अंग्रेज़ी फिल्म साइलेंड ऑफ दि लैम्ब की रीमेक थी लेकिन फिल्म को काफी सराहा गया था। और फिल्म में सभी एक्टर्स ने जान लगा दी थी।

आराधना

आराधना

राजेश खन्ना की मशहूर फिल्म आराधना अंग्रेज़ी फिल्म टू ईच हिज़ ओन की कॉपी थी। दोनों ही फिल्में अपने अपने देशों में काफी सराही गईं।

सत्ते पे सत्ता

सत्ते पे सत्ता

सत्ते पे सत्ता अंग्रेज़ी फिल्म सेवेन ब्राइड्स फॉर सेवेन ब्रदर्स से कॉपी की गई थी। हालांकि सत्ते पे सत्ता आज भी बॉलीवुड की बेस्ट कॉमेडी फिल्मों में गिनी जाती है।

ट्यूबलाइट - लिटिल बॉय

ट्यूबलाइट - लिटिल बॉय

सलमान को चीज़ें कम समझ आती हैं इसलिए उन्हें लोग ट्यूबलाइट कहकर चिढ़ाते हैं। इस बीच 1964 के युद्ध में उनके भाई सोहेल जाते हैं पर वापस नहीं आते। इसलिए सलमान खान सोहेल को ढूंढने निकल पड़ते हैं। और इसी सफर में उनकी मुलाकात होती है फिल्म की हीरोइन ज़्हू ज़्हू से। फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म लिटिल बॉय पर आधारित थी।

रंगीला

रंगीला

रंगीला भी अंग्रेज़ी फिल्म विन अ डेट की कॉपी थी जहां एक आम सी लड़की एक सेलिब्रिटी के करीब आ जाती है। वैसे इस फिल्म में आमिर खान को रामगोपाल वर्मा ने बिल्कुल अलग अंदाज़ में दिखाया था।

ब्लैक

ब्लैक

नेशनल अवार्ड विजेता ब्लैक भी अंग्रेज़ी फिल्म अ मिरेकल वर्कर की कहानी थी। संजय लीला भंसाली इस फिल्म से इतने प्रभावित थे कि ब्लैक का भारतीयकरण कर ही नहीं पाए।

जिस्म

जिस्म

बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की ये बोल्ड फिल्म भी अंग्रेज़ी फिल्म द बॉडी हीट से पूरी पूरी कॉपी की गई थी।

ई टी

ई टी

हालांकि कोई मिल गया भी ई टी से कॉपी थी लेकिन हमारा एलियन उनके एलियन से ज़्यादा क्यूट और हमारी फिल्म उनकी फिल्म से ज़्यादा बेहतर थी।

बाज़ीगर

बाज़ीगर

शाहरूख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म, अ किस बिफोर डाईंग नाम की अंग्रेज़ी फिल्म का हिंदी रीमेक थी।

फैन

फैन

यह फिल्म रॉबर्ट डी नीरो के 60 के दशक की एक हॉलीवुड फिल्म द फैन से काफी मिलती जुलती है। अंतर सिर्फ इतना है कि वहां दो अलग किरदार थे यहां एक ही शाहरूख है। द फैन की कहानी भी एक स्पोर्ट्स स्टार और उसके फैन के बीच की कहानी है।

चोरी चोरी

चोरी चोरी

राज कपूर और नरगिस की मशहूर रोमांटिक फिल्म चोरी चोरी, It Happened One Night नाम की अंग्रेज़ी फिल्म का रीमेक थी।

बीस साल बाद

बीस साल बाद

हर कोई बीस साल बाद के सस्पेंस का फैन होगा। लेकिन ये फिल्म भी अंग्रेज़ी फिल्म The Hound of The Baskervilles का रीमेक थी।

कोहरा

कोहरा

हिंदी फिल्म कोहरा, अपने समय की बेहतरीन हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है। लेकिन ये फिल्म रेबेका नाम की फिल्म से प्रेरित थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X