..................... Jiya Shankar was accused of paying huge amount to paparazzi to defame Manisha Rani - Hindi Filmibeat

मनीषा रानी को बदनाम करने के लिए जिया शंकर पर लगे संगीन आरोप, पैपराजी को दी मोटी रकम, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

Jiya Shankar, Manisha Rani

बिग बॉस ओटीटी 2 अब खत्म हो चुका है और आपको बता दें कि कंटेस्टेंट भी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ज्यादा लाइमलाइट में आ चुके हैं. इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि इस सीजन की ट्रॉफी एलविश यादव को मिली. लेकिन इसी के साथ-साथ बाकी के कंटेस्टेंट्स ने भी काफी ज्यादा अच्छी खासी परफॉर्मेंस दी. लेकिन जब शो टेलीकास्ट हुआ तो जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान के लिए अपनी फीलिंग को शेयर किया और उनका #अभिया सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किया गया. अभिषेक और मनीषा रानी का बंद भी काफी ज्यादा खूबसूरत है. उनका #अभिषा नाम से भी ट्रेंड किया था. लेकिन अब शो के खत्म हो जाने के बाद में फैन्स का कहना है कि जिया ने मनीषा को बदनाम करने के लिए पैपराजी को पैसे दिए. लेकिन अब इस आरोप को लेकर जिया शंकर ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

जिया शंकर ने शेयर की स्टोरी

सोशल मीडिया पर एक दावा किया जा रहा था और अब इसी पर जिया शंकर ने रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा है कि "दोस्तों, सच में मेरा मतलब है, मनीषा के फैंस या फिर अभिषा के फैन्स. मैं तो सिर्फ यही कहना चाहती हूं कि क्या चल रहा है? जैसे कि तुम लोगों के फेवरेट हैं कोई तो किसी और के कोई और फेवरेट होंगे. इन सब चीजों को करने की कोई जरूरत नहीं है, तुम लोग यह सब डाल रहे हो यार की मैंने पैपराजी को 4 लाख रुपए दिए जिससे कि मनीषा को बदनाम किया जा सके. चार लाख नहीं भाई मैंने एक करोड़ दे दिए हैं. अच्छी खासी बकवास है ये? ऐसी गलत खबरों को तुम लोग फैला देते हो? अच्छे से पहले चीजों को पता करो. एक करोड़ का तुम लोगों ने चार लाख बना दिया? मैंने इतनी मेहनत इसी के लिए की थी. क्या यार मेरी पर कुछ काम ही नहीं कर रही है."

जिया शंकर को ग्रैंड फिनाले से पहले कर दिया गया था बाहर

इतना ही नहीं आपको बता दें कि जिया शंकर बिग बॉस ओटीटी 2 के ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले ही मिड वीक में घर से बाहर कर दी गई थी. एक्ट्रेस को इस अशोक के दौरान छठा स्थान प्राप्त हुआ. मनीषा रानी इस शो की सेकंड रनर अप रह चुकी है. लेकिन आपको बता दें कि लास्ट राउंड की वोटिंग फुकरा इंसान और एलविश यादव के बीच में हुई. जिसमें एलविश यादव को ट्रॉफी के साथ में 25 लख रुपए की प्राइस मनी भी दी गई.

Read more about: jiya shankar manisha rani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X