कभी गुजारे के लिए जेब में नहीं हुआ करते थे पैसे, आज एक फ़िल्म के लिए करोड़ों लेता है ये एक्टर, पहचाना?

Jimmy Shergil Struggle Story: जिम्मी शेरगिल बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और आपको बता दें कि उन्होंने काफी सारी बेहतरीन फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। साथ ही वह अभी के वक्त में करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक वक्त हुआ करता था जब उनके पास में गुजारे तक के लिए पैसे नहीं थे।
जिम्मी शेरगिल ने अपने करियर की शुरुआत गुलजार द्वारा निर्देशित की गई फिल्म 'माचिस' से की थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह फिल्म में में लीड किरदार में तो नहीं थे, लेकिन उनके काम को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बाद में उन्हें आदित्य चोपड़ा की फिल्म 'मोहब्बतें' में भी देखा गया।
इस फिल्म में जिम्मी शेरगिल का किरदार एकदम रोमांटिक था और इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने शाहरुख से लेकर अमिताभ जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ में काम किया। इसी फिल्म से फैंस के दिलों पर वह राज करने लगे थे और उन्हें रातों-रात पापुलैरिटी मिली थी। लोगों को चॉकलेटी बॉय के नाम से जानते थे।
हालांकि जिम्मी शेरगिल ने अपने पूरे करियर में मेरे यार की शादी है, दिल है तुम्हारा और मुन्ना भाई एमबीबीएस जैसी बेहतरीन फिल्में दी है। बाद में उन्होंने तनु वेड्स मनु और साहेब, बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों में भी देखा गया। लेकिन इतने लंबे करियर के बावजूद भी एक्टर ने पूरी 50 फिल्में फ्लॉप दी है।
इसके बावजूद भी जिम्मी शेरगिल ने फैंस के दिलों पर राज किया और साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा पंजाबी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में उनका नीरू बाजवा के साथ अन्य कई हसीनाओं के साथ में सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है। कभी 50 से 60 हज़ार की फीस लेने वाले जिम्मी आज के वक्त में एक फ़िल्म की 2 करोड़ की फीस लेते हैं। उनकी तकरीबन नेट वर्थ 76 करोड़ की है।


Click it and Unblock the Notifications











