..................... Jibraan Khan Played Shah Rukh Khan Son Role In Kabhi Khushi Kabhie Gham See Latest Photos - Hindi Filmibeat

8 साल की उम्र में शुरू किया करियर, बड़े-बड़े सितारों संग किया काम, अब हैंडसम हंक बन चुका है शाहरुख खान का बेटा

K3G Shahrukh Khan Son Jibraan Khan

K3G Shahrukh Khan Son Jibraan Khan: बॉलीवुड की मल्टी-स्टारर फ़िल्म 'कभी ख़ुशी कभी गम' आज भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। फिल्म में काजोल, शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, ऋतिक रोशन, और जया बच्चन को लीड रोल में दिखाया गया था। फिल्म में शाहरुख खान के बेटे कृष का किरदार निभाने वाला एक्टर काफ़ी मासूम नज़र आया था।

छोटे से कृष का किरदार निभाने वाले इस एक्टर ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया। इसी बच्चों को 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' फिल्म में भी देखा गया था। फिल्म में इस बच्चे ने गोविंदा और सुष्मिता सेन के बेटे का रोल निभाया था। दरअसल इस एक्टर का नाम जिब्रान खान है और बेहद छोटी सी उम्र में बहुत पापुलैरिटी हासिल कर ली।

लेकिन अब आपको बता दें कि जिब्रान खान अब गबरू जवान हो चुके हैं और उनका लुक भी काफी डैशिंग हो चुका है। हालांकि पहले की तरह उन्हें रोल ऑफर नहीं होते हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र में फिल्मों में काम करना शुरू किया और बेहद छोटी सी उम्र में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों के साथ में भी काम किया।

बाद में जिब्रान खान को 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' और 'रिश्ते' के अलावा 'करण' जैसे फिल्मों में भी देखा गया। लेकिन वह अपनी पढ़ाई के चलते इंडस्ट्री से दूर हो गए और उन्होंने श्यामक डाबर का इंस्टिट्यूट ज्वाइन किया। यहां पर पहले तो उन्होंने डांस भी सीखा और फिर इंस्ट्रक्टर भी बन गए थे।

हालांकि अब जिब्रान खान बेहद बड़े हो चुके हैं और हैंडसम नजर आते हैं। वह बेहद ही फिटनेस फ्रीक भी है और कई सारे सितारों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। फिलहाल उन्हें अच्छे ब्रेक का इंतजार है। जबरदस्त लुक्स होने के बावजूद भी वह एक बेहतर अवसर की तलाश में है। हालांकि आपको बता दें कि करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X