रणबीर कपूर की 'बीवी' बनने वाली थी जिया खान! लेकिन किस्मत ने दे दिया धोखा...

जिया खान ने इंडस्ट्री में बहुत ही जल्दी लोकप्रियता हासिल कर ली थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ़ तीन फिल्मों में ही काम किया और वहीं से एक अच्छी खासी सफलता हासिल कर ली थी। साथ ही साथ वह किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई थी। लेकिन कौन जानता था कि किस्मत उनका साथ नहीं देगी। बता दें कि एक्ट्रेस है न्यूयॉर्क में जन्मी और लंदन में उनकी परवरिश हुई। जिसके बाद में एक्ट्रेसेस ने अपने एक्टिंग करियर को सफल बनाने के लिए मुंबई में शिफ्ट होना सही समझा।
जिया खान ने अपनी तीन फिल्मों से ही हर किसी का जीत लिया था दिल
जिया खान के प्रोजेक्ट्स के बारे में अगर हम बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने तीन फिल्में तो की। जो कि उन्होंने एक फिल्म निशब्द थी जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ में वह नजर आई थी। जिसके बाद में गजनी फिल्म में वह आमिर खान के साथ में देखी गई थी। जिया खान को हाउसफुल फिल्म में अक्षय कुमार के साथ में देखा गया था। लेकिन इन फिल्मों के बाद में एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ में देखा जाने वाला था।
रणबीर कपूर की बीवी के रूप में नजर आती जिया खान
दरअसल आपको बता दें कि रणबीर कपूर के साथ जिया खान की एक चौथी फिल्म आने वाली थी जिसका नाम 'आप का साया' रखा गया था। इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार जिया खान को निभाना था। लेकिन यह फिल्म पूरी हो ही नहीं पाई थी। इससे पहले ही जिया खान इस दुनिया को अलविदा कहकर हर किसी की आंखों को नम कर गई थी।
जिया खान ने इंडस्ट्री में डेब्यू के लिए बदला था अपना नाम
अगर हम जिया खान के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उनका असली नाम भी नफीसा रिज़वी खान था। लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया तो उन्होंने अपना नाम जिया खान रख दिया था। लेकिन वापस से उन्होंने एक बार फिर अपना नाम नफीसा कर लिया। इसी के साथ आपको बता दें कि 3 जून 2013 को रात के तकरीबन 11:00 से 11:30 बजे के वक्त में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया और हर किसी को हैरान कर दिया था।
जिया खान ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान
जानकारी के लिए आपको बता दें कि जिया खान ने अपने ही घर पर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी थी। जिसके बाद में इस बात के आरोप उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर लगाए गए थे। लेकिन अब वह 10 साल के बाद में इस केस से पूरी तरीके से रिहा हो चुके हैं। एक वक्त हुआ करता था जब जिया और सूरज एक-दूसरे को डेट किया करते थे और एक्ट्रेस ने अपने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र भी करते हुए बताया था कि वह अपने रिश्ते से बिल्कुल भी खुश नहीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











