18 साल की उम्र में इस हसीना ने बिग बी के साथ इंटीमेट सीन देकर मचाया तहलका, 25 में दुनिया को कहा अलविदा

Jiah Khan Childhood Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने बॉलीवुड में बहुत ही धमाकेदार एंट्री मारी। बता दे कि उन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे महानायक के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया और काफी सुर्खियों में आ गई थी। दरअसल आज हम बात करने वाले हैं जिया खान की।
जिया खान ने अपने करियर में कई सारे बड़े कलाकारों के साथ में काम किया। लेकिन सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की फिल्म को ठुकरा दिया था। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं कि आखिरकार एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों किया था और महेश भट्ट की ऐसी कौन सी फिल्म थी जिसको जिया खान ने ठोकर मार दी थी।
जिया खान का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ और उनका असली नाम नफीसा खान था। 16 साल की उम्र में एक्ट्रेस को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' का हीरोइन का रोल ऑफर किया। लेकिन अभिनेत्री ने अपनी उम्र को छोटा बढ़कर इस फिल्म को करने से मना कर दिया। बाद में महेश भट्ट ने दीया मिर्जा को फिल्म में कास्ट किया। लेकिन इसके बावजूद भी जिया खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू बहुत ही धमाकेदार किया।
दरअसल जिया खान को राम गोपाल वर्मा की फिल्म निषाद में अमिताभ बच्चन के अपोजिट में देखा गया था। इसी के अलावा एक्ट्रेस ने आमिर खान के साथ में फिल्म 'गजनी' में भी काम किया और अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'हाउसफुल' में भी देखी गई थी। उन्होंने अपने 7 साल के करियर में तीन बड़ी फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स के साथ में भी काम कर चुकी है।
बहुत कम लोग जानते हैं कि जिया खान ने शाहरुख खान और मनीषा कोइराला की फिल्म 'दिल से' में मनीषा कोइराला के बचपन का किरदार निभाया था। लेकिन इतनी पापुलैरिटी और छोटे करियर के बावजूद उन्होंने काफी दर्द सहा। सिर्फ 25 साल की उम्र में साल 2013 में एक्ट्रेस ने फ्लैट में फांसी लगा ली। उस समय वह सूरज पंचोली को डेट कर रही थी। बताया जाता है कि दोनों की नोंकझोंं के दौरान एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई और कम उम्र में उन्होंने आत्महत्या कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











