Jiah Khan के अलावा इन सितारों ने भी की खुदकुशी, अभी तक नहीं खुले कई राज!

साल 2013 में आत्महत्या करने वाली जिया खान का लेकर आज का दिन काफी बड़ा है क्योंकि इस केस में आज अदालत अपना अंतिम फैसला सुनाने वाली है। इसको लेकर आरोपी अभिनेता सूरज पंचोली भी काफी चिंतित है और वो हियरिंग के लिए घर से निकल चुके हैं।
जिया खाने आत्महत्या करके सबको उस वक्त चौंका दिया था क्योंकि वो करियर के शुरुआती दौर में थीं और लगातार उनको अच्छी अच्छी फिल्में रहीं थीँ। हालांकि अब वो हमारे साथ नहीं है।
इस आर्टिकल में उन सितारों की लिस्ट हम आपके लिए लेकर आए हैं जिन्होने जिंदगी को अलविदा कह दिया है और आत्महत्या करके अपने फैंस को रुलाकर कहीं दूर चले गए। जिया खान के अलावा भी कई ऐसे नाम है जो कि आत्महत्या कर चुके हैं।
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके फ्लैट में मिला था और इसको लेकर काफी बवाल हुआ था। हालांकि जांच के बाद पता चला था कि उन्होने आत्महत्या की है। सुशांत के फैंस आज भी उनके निधन को आत्महत्या नहीं मानते हैं और लगातार उनको लेकर न्याय की मांग करते हैं।
तुनिशा शर्मा
तुनिशा शर्मा 20 साल की थी, जिन्होंने काफी कम समय में अपनी एक अलग जगह बनाई थी। अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल स्टार तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। उन्होंने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वैशाली टक्कर
एक्ट्रेस वैशाली टक्कर ने इंदौर के तेजाजी नगर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 'ससुराल सिमर का' में अंजलि भारद्वाज के रूप में उनके रोल के लिए लोकप्रिय मिली थी।
कुशल पंजाबी
कुशल पंजाबी ने 26 दिसंबर 2020 को आत्महत्या कर ली थी। कुशल पंजाबी ने करण जौहर की फिल्म काल, धन-धना-धन गोल जैसी फिल्मों में काम किया था। ऐसी खबरें आ रहीं थी 42 वर्षीय एक्टर लंबे समय से डिप्रेशन में थे।
समीर शर्मा
समीर शर्मा जो कि मशहूर अभिनेता थे उन्होने आत्महत्या करके खुद का जीवन समाप्त कर लिया था। 44 साल की उम्र में उनका शव पंखे से लटका हुआ मिला था।
सेजल शर्मा
दिल तो हैप्पी है फेम सेजल शर्मा ने 24 जनवरी 2020 को अपने मीरा रोड स्थित फ्लैट पर आत्महत्या कर ली थी। उनका निधन भी आज तक एक पहेली बना हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











