B'DaySpcl: 22 साल की जान्हवी कपूर, पहले दिखती थीं ऐसी, बोल्डनेस से भरी अनदेखी तस्वीरें
'धड़क' की 100 करोड़ की कमाई के साथ जान्हवी कपूर बॅालीवुड में सफल डेब्यू कर चुकी हैं। श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर आज अपना 22 वां जन्मदिन मना रही हैं। बीते साल जहां अपनी मां के निधन के बाद जान्हवी ने साधारण तरीके से अपने परिवार के बीच जन्मदिन मनाया।
वहीं इस बार भी अपने जन्मदिन से एक दिन पहले बाबा विश्वनाथ के दरबार में मत्था टेकने वाराणसी पहुंची। आपको बता दें कि ये साल भी जान्हनी के लिए खास है। एक तरफ वह करण जौहर की मल्टी स्टार कास्ट बहुप्रतिक्षित फिल्म 'तख्त' में नजर आयेंगी।
इसके साथ फीमेल एयरफोर्स फाइटर 'गुंजन सक्सेना' की बायोपिक भी उन्हीं के हाथ में हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जान्हवी बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। लेकिन मां श्रीदेवी इसके पक्ष में नहीं थीं। उनका मानना था कि इंडस्ट्री के लिए सैक्रिफाइस करना पड़ता है।

हालांकि जान्हवी मां के बिना बतौर एक्ट्रेस खुद को संभालने की कवायद बखूबी कर रही हैं। भले ही मां ने नहीं चाहा। लेकिन जान्हवी की डेब्यू की पहले की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान लाया था कि हर तरफ जान्हवी के डेब्यू की मांग होने लगी थी।
इन्हीं तस्वीरों ने जान्हवी को सोशल मीडिया का सुपरस्टार बना दिया था। चलिए देखते हैं जान्हवी की ऐसी तस्वीरें और साथ ही उनके 22 साल के सफर की कुछ खास बातें जो काफी दिलचस्प हैं।


Click it and Unblock the Notifications