श्रीदेवी की 'जान' का इतना बड़ा दिन, 1 हफ्ते बाद, पहली बार मां नहीं होंगी साथ

हाल ही में श्रीदेवी की मृत्यु के बाद पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। वहीं उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की हालत और भी खराब है। मां को आखिरी बार देखकर दोनों का इतना बुरा हाल हो गया कि संभालना मुश्किल हो गया। दुखद ये भी है कि ठीक 1 हफ्ते बाद ही श्रीदेवी की लाड़ली बेटी जाह्नवी के लिए बड़ा दिन है और पहली बार उनकी मां उनके साथ नहीं होंगी।

[जाह्नवी नहीं बेटी को इस नाम से बुलातीं थीं श्रीदेवी, जानकर इमोशनल हो जाएंगे आप]

बता दें कि 1 हफ्ते बाद यानी 7 मार्च को जाह्नवी कपूर का जन्मदिन है। जाह्नवी 21 साल की होने वाली हैं और जाह्नवी के लिए ये पहला सबसे दुखद जन्मदिन होगा। हर साल बेटी को तरह-तरह विश करने वाली श्रीदेवी इस बर्थडे पर उनके साथ नहीं होंगी। वहीं इस बार जाह्नवी अपना जन्मदिन भी शायद नहीं मनाएंगी।

jhanvi-kapoor-turning-21-on-7th-march-first-birthday-without-mom-Sridevi

श्रीदेवी अपनी बेटी को डेब्यू करते हुए देखना चाहती थीं। बेटी की फिल्म तो पूरी हो गई लेकिन श्रीदेवी की ये ख्वाहिश अधूरी रह गई। बताया जाता है कि श्रीदेवी अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के काफी करीब थीं, वे जाह्नवी को प्यार भरे अंदाज से जान या जानू बुलाती थीं। आगे तस्वीरों में देखें अपनी मां की अंतिम विदाई में कैसी हो गई जाह्नवी और खुशी की हालत-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X