जब जेठालाल ने सलमान खान संग शेयर किया था कमरा, बोले- उन्होंने मेरे साथ...

Dilip Joshi Shares Experience Of Working With Salman Khan

Dilip Joshi Shares Experience Of Working With Salman Khan: जेठालाल का किरदार निभा कर मशहूर हुए दिलीप जोशी ने अभी के वक्त में घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना ली है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में फिल्मों और गुजराती थिएटर में भी काम किया है। दिलीप जोशी को सलमान खान के साथ में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में भी देखा गया था।

दिलीप जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ में काम करने का अपना अनुभव शेयर किया। मालूम हो कि दिलीप जोशी ने सलमान खान की डेब्यू फिल्म यानी कि 'मैंने प्यार किया' में भी काम किया है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि सूरज बड़जात्या अपने सभी आर्टिस्ट को सामान तौर पर देखते हैं।

दिलीप जोशी ने बताया कि फिल्म की शूटिंग को फिल्मीस्तान में किया जा रहा था और तब सलमान के साथ में उन्होंने कमरा भी शेयर किया था। एक्टर ने बताया कि "फिल्म का शेड्यूल फिल्मीस्तान का था और सलमान ने हमारे साथ कमरा शेयर किया था। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कोई आपत्ति जाहि नहीं की और सब का सहयोग किया। सलमान के साथ काम करने में भी काफी मजा आया।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिलीप जोशी को काफी बेहतरीन फिल्मों में देखा जा चुका है। इस लिस्ट में फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, क्या दिल ने कहा और ढूंढते रह जाओगे भी शामिल है। लेकिन इस समय उनको तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में देखा जा रहा है और जेठालाल के किरदार से ही उनको एक अच्छी लोकप्रियता हासिल हुई है।

More from Filmibeat

Read more about: dilip joshi jethalal tmkoc
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X