ऐश्वर्या के साथ दिख रही बच्ची बड़ी होकर बनी टैलेंटेड और ग्लैमरस एक्ट्रेस, बिपाशा बसु ने चुराया इनका पति

जेनिफर विंगेट टेलीविजन की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 10 साल की उम्र में फिल्म अकेले हम अकेले तुम में काम किया। बाद में 12 साल की उम्र में उनका फिल्म राजा की आएगी बारात में भी देखा गया। इस दौरान वह कई सारे बड़े सितारों के साथ में काम करती नजर आई। जेनिफर विंगेट ने ऐश्वर्या राय और रानी मुखर्जी के अलावा आमिर खान और मनीषा कोइराला जैसे सितारों के साथ में काम किया। इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की फिल्म कुछ ना कहो में वह पूजा के किरदार में भी नजर आई।
कई सीरियल्स में आ चुकी हैं नज़र
इतना ही नहीं टेलीविजन पर भी उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। 37 साल की जेनिफर विंगेट सरस्वती चंद्र में कुमुद देसाई और बेहद में माया मल्होत्रा के किरदार में नजर आई। इसी के अलावा बेपनाह सीरियल में उनका जया सिद्दीकी के किरदार में काफी ज्यादा पसंद किया गया। लेकिन अब जेनिफर विंगेट वेब सीरीज में काम कर रही है और दर्शकों द्वारा उनकी एक्टिंग को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
जेनिफर विंगेट का निजी जीवन
अगर हम जेनिफर विंगेट के निजी जीवन पर नजर डालें तो उनका जन्म मुंबई में हाफ मराठी और हाफ कृष्णा परिवार में हुआ। उनके पिता का नाम हेमंत विंगेट है और मां का नाम प्रभा विंगेट है। उनके पिता रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम किया करते हैं और उनकी मां एक हाउसवाइफ है। बता दें कि उनके बड़े भाई का नाम मूसा विंगेट है। साल 2005 में जेनिफर विंगेट ने अपने को-स्टार करण सिंह ग्रोवर को डेट किया। यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने 9 अप्रैल साल 2012 में शादी रचाई। हालांकि यह शादी साल 2014 में 2 साल के अंदर टूट गई।


Click it and Unblock the Notifications











