कभी लड़की के रोल में किया काम, हीरो बन बिखेरा एक्टिंग का जादू, आज ये सुपरस्टार बना 1500 करोड़ का मालिक

Jeetendra Career: हिंदी सिनेमा में कई सारे दिग्गज अभिनेता रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड पर राज किया है। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान और धर्मेंद्र तक का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने सिर्फ 100 रुपए में फिल्म साइन की और आज 1500 करोड़ के मालिक हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं मशहूर सुपरस्टार जितेंद्र की।
जितेंद्र को बॉलीवुड का रीमेक किंग भी कहा जाता है और उन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हालांकि साल 2005 में उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी थी और आज के वक्त में वह अपनी लग्जरी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि जितेंद्र के पिता एक बिजनेसमैन हुआ करते थे और उनका काम नकली गहने बनाने का हुआ करता था।
जिसके चलते जितेंद्र का ज्यादातर काम फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था। पिता के बिजनेस की वजह से ही जितेंद्र फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचे और एक बार वह वी. शांताराम को ज्वेलरी डिलीवर करने गए तो साल 1963 की फिल्म 'सहरा' में संध्या शांताराम के बॉडी डबल का काम उन्हें सौंप दिया गया था। जितेंद्र ने कपिल शर्मा शो पर खुलासा किया था कि संध्या और उनके लुक्स में काफी समानता थी और इसीलिए बॉडी डबल का काम उन्हें मिला।
बाद में जितेंद्र को वी. शांताराम ने फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' में बतौर हीरो कास्ट कर लिया था। खबरों के अनुसार उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए सिर्फ 100 रुपए लिए थे। जितेंद्र ने बॉलीवुड में एक स्टार के तौर पर रविकांत नगाइच की जासूसी थ्रिलर फर्ज से खुद स्थापित किया। बाद में उन्होंने बिदाई, जिगरी दोस्त और वारिस जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया था।
इसी के अलावा जितेंद्र हमजोली, खुशबू और उधर का सिंदूर जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनकी 56 फिल्में हिट साबित हुई। इसी के अलावा उन्हें जंपिंग जैक भी कहा जाता था। हालांकि 80 रीमिक्स फिल्मों में काम करने के चलते उन्हें रीमेक किंग भी कहा जाने लगा।


Click it and Unblock the Notifications











