छप गए थे शादी के कार्ड, नहीं बनी बात, यूं जितेंद्र की हीरोइन का चकनाचूर हुआ दुल्हन बनने का सपना

Jeetendra Sangeeta Bijlani

Sangeeta Bijlani And Salman Khan Marraige: 90 के दशक में कई सारे सितारे ऐसे थे जिनकी लिंक-अप की खबरें सामने आई। जिसमें कुछ रियल तो कुछ सिर्फ अफवाह। इतना ही नहीं कई सारे कपल्स तो ऐसे भी रहे जिन्होंने बेइंतेहा प्यार तो किया लेकिन उनका रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। आज हम आपको एक ऐसी ही अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं, जिनके शादी के कर भी छप गए थे और शादी होते-होते रह गई।

दरअसल हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री संगीता बिजलानी की। संगीता बिजलानी का नाम जब भी सामने आता है तो सलमान खान का जिक्र खुद ब खुद हो जाता है। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेइंतेहा प्यार करते थे। इतना ही नहीं बताया तो यह भी जाता है कि दोनों की शादी के कार्ड छप गए थे और आखिरी मौके पर किसी तीसरे के चलते यह रिश्ता टूट गया।

वैसे भी अक्सर देखा गया कि संगीता बिजलानी अपने एक्टिंग करियर से ज्यादा अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर सुर्खियों में रही। उनके अफेयर से लेकर शादी तक के किस्से खूब सुनने को मिल जाते हैं। अगर सलमान खान की बात करें तो उन्होंने कई सारी हसीनाओं को डेट किया और इसके बावजूद आज भी वह सिंगल लाइफ जी रहे हैं।

हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि सलमान खान शादी नहीं करना चाहते थे। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी करने का सोचा भी था और अब उनका कहना है कि शादी का वक्त निकल चुका है। अब सलमान खान और संगीता बिजलानी दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और लोगों के दिलों पर भी राज करते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: jeetendra sangeeta bijlani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X