बढ़ती पॉपुलेशन के कारण इस एक्ट्रेस ने पैदा नहीं किए अपने बच्चे, शादी को हो गए हैं 32 साल.. और अब..

जयती भाटिया टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्हें कुछ वक्त पहले संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में भी देखा गया था। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने 12 मार्च 1992 में थिएटर आर्टिस्ट किरण भाटिया के साथ में शादी की थी। दोनों की शादी को 32 साल पूरे हो चुके हैं।
लेकिन अब हाल ही के एक इंटरव्यू के दौरान जयती भाटिया ने इस बात का खुलासा किया कि आखिरकार शादी के 32 साल बाद भी वह मन क्यों नहीं बनी है। इस पर उन्होंने कहा कि यंगस्टर्स जुनूनी और पागलपन से भरे हुए रहते हैं। मैं भी काफी सारे बड़े फैसले लिए और मेरा एक फैसला बच्चे ना करना था।
जयती भाटिया बताती है कि इस फैसले की वजह से शुरुआत में उनके पति के साथ में काफी ज्यादा मनमुटाव भी हुए थे। लेकिन एक उम्र के बाद उनके बीच में यह मामला भी खत्म हो गया था। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैंने यही देखा है कि लोगों के बीच में काफी दिक्कतें आती हैं और लोग बच्चे तक ठीक से पढ़ा नहीं पाते हैं। भारतीय नागरिक होने के कारण मैंने भी यही तय किया कि हमारे देश की पापुलेशन बहुत ज्यादा है।"
अभिनेत्री ने आगे कहा कि "मैंने और मेरे पति ने इस बात का फैसला लिया था कि अब देश की जनसंख्या को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि अगर दो लोग मिलते हैं तो वह सिर्फ बच्चा ही करेंगे। आज के वक्त में बच्चे पैदा करने के लिए महिला और पुरुष का होना आवश्यक नहीं है।"
जयती भाटिया इस पर आगे कहती है कि सरोगेसी से लेकर आईवीएफ जैसे ऑप्शन आज के वक्त में आ चुके हैं। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने कभी किसी बच्चे को जन्म नहीं दिया तो इसका मतलब यह नहीं है कि उनके मन में कोई भी इमोशन नहीं है। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ हुई खटपट को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि बच्चों को लेकर दोनों की अंडरस्टैंडिंग में डिफरेंस आ गए थे और बाद में सब कुछ ठीक हो गया।
जयती भाटिया ने बच्चे ना करने के फैसले पर पति के साथ-साथ अपनी सास का भी रिएक्शन बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी सास उनको तरस भरी नजरों से देखते हैं और इसके बावजूद भी अभिनेत्री को अपने फैसले का कोई भी अफसोस नहीं है। वह बच्चा न करने के बावजूद भी खुश है।


Click it and Unblock the Notifications
















