श्रीदेवी संग जया प्रदा का रहा 36 का आंकड़ा, मृत्यु के बाद एक्ट्रेस को लेकर बोल गई थी ये बड़ी बात

Jayaprada sridevi

Jaya Prada Reaction On Sridevi Death: जया प्रदा बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने भले ही श्रीदेवी के साथ में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन इसके बावजूद भी जया प्रदा और श्रीदेवी के बीच में हमेशा ही 36 का आंकड़ा रहा था। दोनों ने साथ में तकरीबन 8 फिल्मों में काम किया है। ज्यादातर उनकी फिल्में हिट साबित हुई।

आपको जानकर हैरानी होगी की जया प्रदा और श्रीदेवी के बीच में बात भी नहीं होती थी और इसी के चलते उन्हें जितेंद्र ने एक कमरे में भी बंद कर दिया था। कुछ मीडिया खबरों के अनुसार फिल्म 'नागिन' की वजह से दोनों में कोल्ड वॉर हो गई थी क्योंकि यह फिल्म पहले जया प्रदा को ऑफर की गई थी और बाद में श्रीदेवी को इसके लिए कास्ट कर लिया गया।

लेकिन जब श्रीदेवी की मृत्यु हुई तो जया प्रदा ने रिएक्ट किया था और दो सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर किए थे। एक्ट्रेस ने श्रीदेवी के साथ में अपनी एक तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था कि "आपकी मुस्कान हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। वह एक परी की तरह खूबसूरत थी और आज उन्हीं के बीच में चली गई है। इस दुख भरे पल में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि जया प्रदा ने एक पोस्ट 15 मार्च 2018 को भी शेयर किया था और इसमें भी उन्होंने एक साथ की तस्वीरों को शेयर किया था। एक्ट्रेस ने लिखा था कि आप हर दिन याद आएंगी और हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी। श्रीदेवी की मृत्यु 24 फरवरी को 54 साल की उम्र में दुबई में हो गई थी। तब वह एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थी।

More from Filmibeat

Read more about: jayaprada sridevi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X